फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar police action, Used to send girls to hotels for prostitution, woman and youth arrested

यमुनानगर पुलिस की कार्रवाई: होटलों में युवतियों को भेज कराते थे देह व्यापार, महिला व युवक गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 05:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Oct 2023 05:10 PM IST
सार

दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती ने 12 अक्टूबर को सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नौकरी की तलाश में थी। लगभग छह माह पहले उसकी मुलाकात राजकुमार के साथ हुई। राजकुमार उसे नौकरी दिलवाने के बहाने यमुनानगर लेकर आ गया।

विज्ञापन
Yamunanagar police action, Used to send girls to hotels for prostitution, woman and youth arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने नहर कॉलोनी की 38 वर्षीय अंजलि व लक्ष्मी गार्डन निवासी 22 वर्षीय शमशेर सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जगाधरी अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में सेक्टर-17 व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने अंजलि को दो दिन व दीप को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


दोनों आरोपी लड़कियों को देह व्यापार के लिए होटलों में भेजते थे। जिन युवतियों को इस धंधे में धकेला जाता था उन्हें नौकरी व अच्छा पैसा कमाने का झांसा दिया जाता था। एक माह में युवतियों से 60 से 70 बार देह व्यापार कराया जाता था। इसके बदले में उनसे 45 हजार रुपये का अनुबंध किया जाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंजलि को गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ में कई दलालों के नाम पुलिस को बताए। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने पंडित अपार्टमेंट फ्लैट में रेड की। जहां से आरोपी शमसेर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पंजाब व राजस्थान से लाई गई दो युवतियों को भी बरामद किया गया। कोर्ट में दोनों ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अंजलि व दीप उनसे गलत काम कराते थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के नाम पर किया जाता था दुष्कर्म:
दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती ने 12 अक्टूबर को सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नौकरी की तलाश में थी। लगभग छह माह पहले उसकी मुलाकात राजकुमार के साथ हुई। राजकुमार उसे नौकरी दिलवाने के बहाने यमुनानगर लेकर आ गया। यहां आरोपी ने उसे नहर काॅलोनी निवासी अंजली, उसके पति विक्की व मुस्कान के पास छोड़ दिया। आरोप है कि विक्की ने उसे नौकरी दिलवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब उसने इस बारे अंजली व मुस्कान को बताया तो उन्होंने भी विक्की का ही साथ दिया। बाद में पता लगा कि यह गिरोह है और वेश्यावृत्ति का धंधा करता है। एक दिन वह किसी तरह से आरोपियों से बचकर निकली। फिलहाल वह शहर में एक किराये के मकान में रह रही है।


जिसका नाम आएगा उसे गिरफ्तार करेंगे
महिला थाना प्रभारी दीपिका ने बताया कि एसपी गंगा राम पूनिया के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। देह व्यापार की गंदगी को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। इसके लिए पुलिस दलालों तक पहुंचेगी। उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा। जिन होटलों में गलत कार्य हो रहे थे। उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed