{"_id":"58d16cc74f1c1bb6681a3f9f","slug":"yamunanagar-plan-taiyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहगढ़ को पर्यटन के रूप में विकसित करने को मास्टर प्लान तैयार: मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहगढ़ को पर्यटन के रूप में विकसित करने को मास्टर प्लान तैयार: मिश्रा
yamuna nagar beauro
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
cd
- फोटो : amar uajala, yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन हैरीटेज रुरल डवेलपमेंट नई दिल्ली के चेयरमैन सेवानिवृत्त आईएएस एसके मिश्रा व आरकिट़ैक्चर इंजिनियर मैनन ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हिमाचल से सटे प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक स्मारक स्थल लोहगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ पंचकूला से लोहगढ़ प्रोजेक्ट के प्लानर अनुराग, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, बिलासपुर एसडीएम नवीन आहूजा, बिलासपुर तहसीलदार तरूण सहोता, बिलासपुर बीडीपीओ राकेश संधू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने गुरुद्वारा के बाई ओर पहाड़ी के साथ-साथ बनने वाले नाले का मुआयना किया। एसके मिश्रा ने कहा लोहगढ़ सिखों की प्रथम राजधानी है, जो पूरे विश्व के सिखों के लिए आस्था का केंद्र है। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से पूरे क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। इसके तहत क्षेत्र में मार्शल आर्ट स्कूल, म्यूजियम, गुरुद्वारा भवन का निर्माण होने के साथ लोहगढ़ को सड़क मार्ग से जोड़ना शामिल है। इसके अलावा समय के साथ अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। अधिकारियों ने लोहगढ़ से धनौरा व धनौरा से श्रीआदिबद्री तक जाने वाले मार्ग के रोड मैप का निरीक्षण किया। एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहले व प्रमुख कार्य उसे सड़क मार्ग से जोड़ना है, क्योंकि सड़क मार्ग के माध्यम से ही अन्य सभी विकास कार्य को समय रहते पूरा किया जा सकेगा। एसके मिश्रा व अनुराग कुमार अपने साथ पूरे प्रोजेक्ट का प्लान व रोड मैप को साथ ले गए। मौके पर पर्यटन विभाग के एएमडी मुकुल कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह, गुरमिंद्र सिंह धमीजा चेयरमैन बाबा बंदा सिंह बहादुर हैरीटेज डवेलपमेंट ट्रस्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पहले चरण में होगा सड़क का निर्माण
एसडीएम नवीन आहूजा ने कहा कि प्रथम चरण में सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए पूरे रोड के मैप को स्टडी कर लिया गया है। रास्ते में पड़ने वाली नदी के बालू को सेंपल के लिए भेज दिया गया है। उसका रिजल्ट आते ही रास्ते में एक पुल के निर्माण कार्य को लेकर इस्टीमेट बनाकर मंजूरी लेकर शुरू कर दिया जाएगा। इसके पश्चात अन्य कार्य शुरू कराया जाएगा।