फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, pakistan.yatra radd

पाकिस्तान में हालात खराब होने से दो दिन पहले समाप्त हुई श्री कटासराज यात्रा

Mon, 27 Feb 2017 11:46 PM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Mon, 27 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, pakistan.yatra radd
c - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
 शिवरात्रि पर पाकिस्तान स्थित श्री कटासराज धाम की यात्रा पर गया जत्था यात्रा पूरी होने से दो दिन पहले ही भारत लौट आया है। पाकिस्तान में हालात खराब होने व सुरक्षा कारणों के चलते यात्रा समय से पहले समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक शिव प्रताप बजाज ने बताया कि तीर्थयात्रियों को इस बार पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षित यात्रा पूरी करवाने को लेकर अपनी पूरी ताकत लगाई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगभग 1500 से अधिक पुलिस बल व सेना के जवान 180 यात्रियों की सुरक्षा के लिए रात-दिन जुटे रहे। आधुनिक हथियारों से लैस पाकिस्तान के सैनिक बलों ने किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय नागरिकों के पास तक नहीं फटकने दिया। यात्रियों को इस बार लाहौर शहर में नहीं ले जाया गया। यात्री राजेश, सतीश, शैंकी, भीम, रविंद्र कांबोज, राजेश कांबोज ने बताया कि शिवरात्रि के दिन लाहौर में तीन बम धमाके हुए थे।
विज्ञापन


इसके बाद उनकी सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई थी। जिस रास्ते से उनके काफिले गुजरे, उस रास्ते को पुलिस ने पूरी तरह से सील करके उन्हें गुजारा। यात्रियों ने पाकिस्तान में बम धमाके करने वाले लोगों के दीवारों पर लगे पोस्टर देखे। इसके बाद 23 फरवरी को सुबह 11 बजे 4 बड़ी बसों से 180 यात्रियों को लाहौर से लगभग 275 किलोमीटर दूर श्रीकटासराज धाम ले जाया गया। इस दौरान जब बसों का काफिला इस्लामाबाद रोड़ से गुजर रहा था तो रास्तें में काफिले को कुछ देर के लिए इस्लामाबाद रोड पर बने रेस्टोरेंट पर रोका गया। इस दौरान रेस्टोरेंट में कुछ यात्रियों ने एलईडी पर पाकिस्तानी खबर में देखा कि तीर्थयात्रियों का जत्था लाहौर से रवाना होने के कुछ देर बाद ही आंतकवादियों ने लाहौर में तीन सीरियल धमाके किए। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने रेस्टोरेंट में चल रही एलईडी को बंद करवा दिया ताकि यात्रियों को धमाकों के बारे में पता न चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 23 फरवरी की शाम को जत्था कटासराज पहुंचा और 24 फरवरी को शिवरात्रि के दिन सभी हिंदू यात्रियों ने श्री अमरकुंड में स्नान किया। शाम के समय कटासराज के रेस्टहाऊस में वक्फ बोर्ड पाकिस्तान की ओर से भारतीय हिंदू यात्रियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। रात के समय सभी यात्रियों ने भोजन किया और इंजीनियरिंग कॉलेज में अपने-अपने कमरों में सो गए। रात के करीब 11 बजे पाकिस्तान की सुरक्षा एंजेसियों को गुप्त सूचना मिली कि कॉलेज में भारतीय श्रद्धालुओं के जत्थे को खतरा है। इसके बाद सभी यात्रियों को जगाकर आनन-फानन में रात के समय ही लाहौर वापिस लाया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने लाहौर में हालात ठीक न होने की दुहाई देकर सभी हिंदू श्रद्धालुओं को 26 फरवरी की सुबह 9 बजे वाघा बॉर्डर के रास्ते वापिस भारत भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed