फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, pairents day

ग्रैंड पेरेंट्स डे कार्यक्रम में बच्चों संग थिरके ग्रैंड पेरेंट्स

Sun, 19 Mar 2017 11:47 PM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Sun, 19 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, pairents day
cd - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
हमारे ग्रैंड पेरेंट्स समय समय पर हमारा मार्ग दर्शन करते है। जीवन के हर कदम पर हमारे साथ खड़े होकर सम और विषम परिस्थितियों में हमारा हाथ थामे रखते है। ग्रैंड पेरेंट्स के द्वारा दिखाया गया मार्ग हमारे पूरे जीवन को सही मार्ग दिशा की ओर ले जाता है। वर्तमान में पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध में हमें अपनी दादा दादी, नाना नानी को परिवार से अलग नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इन्होंने अपने जीवन की लड़ाई या लड़कर पूरे परिवार को एक जुट एकता के सूत्र में बांधे रखा है। उक्त शब्द ग्राम पंचायत सदस्य से गीतारानी व बैंक प्रबंधक राज कुमार ने गणपति कान्वेंट स्कूल बिलासपुर में ग्रैंड पेरेंट़स डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि राज कुमार ने कहा कि हमें अपने माता पिता व बड़े बुजुर्गों को हमेशा आदर करना चाहिए और उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने  दादा-दादी, नाना-नानी के गीतों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लघु नाटिया जैसी करनी वैसी भरनी के माध्यम से बताया कि जिस तरह का व्यवहार अपने परिवार के बुजर्गों के साथ करेंगे वैसा ही आने वाले समय में हमारी संतान हमारे साथ करेगी। बच्चों ने सबसे पहले लूंगा अपनी मम्मी डैडी का नाम... गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बेस्ट कपल के रूप में अवतार सिंह व राजवंत कौर के चुना गया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमेन  नरेंद्र बिंद्रा, मीना बिंद्रा, प्रधानाचार्य अनूकपूर ने  बच्चों को डिग्रियां वितरित की। सर्वश्रेष्ठ वक्ता के लिए सीमा कौशल को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर  अंजू, योगिता, कुलदीप कुमार, सौरभ, गुरमीत, मनीषा, पूजा सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed