फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,nursing, students, cm,health

मुंह पर काली पट्टियां बांधकर नर्सिंग छात्राओं ने निकाला मौन जलूस

Fri, 05 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,nursing, students, cm,health
भड़की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नर्सिंग छात्राओं ने गुरुवार को मुंह पर काली पट्टीं बांधकर शहर में मौन जलूस निकाला। बाद में छात्राओं ने आधे घंटे तक लघु सचिवालय का घेराव किया। कोर्स के तीन साल पूरे होने पर भी परीक्षाएं न होने पर नर्सिंग छात्राओं में रोष है। मौन जलूस के बाद छात्राओं ने नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जल्द से जल्द उनकी परीक्षाएं करवाने की मांग की।
विज्ञापन


विभिन्न नर्सिंग संस्थाओं की एएनएम और जीएनएम कोर्स की सैकड़ों छात्राएं गुरुवार सुबह यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक एकत्रित हुई। सभी ने मुंह पर काली पट्टी बांधी थी। छात्राओं ने हाथों में बैनर थे, जिन पर हमारा कोर्स समय पर पूरा किया जाए, वी वांट डेट शीट, वी वांट मार्कसीट, सेव आवर फ्यूचर लाइफ, हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों ? आदि नारे लिखे हुए थे। बस स्टैंड रोड, नेशनल हाईवे 73 पर मौन जलूस निकालती हुई सभी छात्राएं कन्हैया चौक, पंचायत भवन, अनाजमंडी गेट से होती हुई लघु सचिवालय में पहुंची। छात्राएं यहां लघु सचिवालय के मेन गेट के समक्ष रास्ता रोककर नीचे बैठ गई और मौन रोष जताया।
विज्ञापन


पांच हजार से अधिक छात्राएं प्रभावित
प्रदर्शन में सतिंद्र, नीलम, भारती, पूजा, रीटा, काजल, भावना, नीलम, प्रियंका ने कहा कि नर्सिंग छात्राओं की परीक्षाएं न करवाकर सरकार प्रदेश की 50 हजार से अधिक छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। वहीं जिले की करीब पांच हजार नसिंग छात्राओं का कोर्स पूरा होने पर भी उनकी परीक्षाएं अब तक नहीं ली गई। सरकार ने 31 जुलाई तक रोलनंबर व डेट शीट आने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक डेट शीट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में ये रखी मांगे :
- एएनएम व जीएनएम परीक्षा जल्द करवाई जाए।
- पिछले वर्ष की परीक्षाओं की डीएमसी दी जाए।
- 10 जुलाई 2015 को करनाल में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं पर दर्ज किए गए मामले रद्द किए जाए।
- नर्सिंग का स्थाई बोर्ड बनाया जाए।
- नर्सिंग छात्राओं के लिए स्थाई भर्तियां निकाली जाए।
- छात्राओं को छात्रवृत्ति समय पर दी जाए, ताकि छात्राए सुविधा पूर्वक अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करके मरीजों को अपनी सेवाए दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed