फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar may get a ministerial position

Yamuna Nagar News: यमुनानगर के हिस्से में आ सकता है मंत्री पद

Mon, 14 Oct 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar may get a ministerial position
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन


यमुनानगर। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। हरियाणा की नई सरकार में किसे जगह मिलेगी, इस पर मंथन चल रहा है। यमुनानगर जिले को इस बार भी मंत्री पद मिल सकता है। जिले से भाजपा के दोनों ही विधायक मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।
प्रदेश को पहला मुख्यमंत्री देने वाले यमुनानगर जिले की निगाहे इस बार भी मंत्रिमंडल पर लगी है। यमुनानगर जिले की चार विधानसभा सीटों पर दो पर भाजपा और दाे पर कांग्रेस को जीत मिली है। घनश्याम अरोड़ा ने यमुनानगर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले यमुनानगर से पहले विधायक बनकर मंत्रालय में अपना दावा ठोक दिया है। इसके साथ ही रादौर सीट को कांग्रेस से छीनकर भाजपा की झोली में डालने वाले श्याम सिंह राणा भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। वह दूसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले वह 2014 में विधायक बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि इस बार भी यमुनानगर जिले से कम से कम एक मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, अभी इस पर पुख्ता तौर पर कोई तय नहीं हुआ है। फिर भी दोनों विधायकों में से एक को मंत्री पद मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।


पिछली सरकार में जगाधरी सीट से दो बार के विधायक रहे पूर्व मंत्री कंवरपाल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उन्हें पहले शिक्षा और बाद में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस बार वह कड़े मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी अकरम खान से चुनाव हार गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed