{"_id":"6a3f1b15b94d10d48c0dc084","slug":"yamunanagar-first-in-the-state-in-resolving-public-complaints-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158490-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जनसंवाद शिकायतों के निपटान में यमुनानगर प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जनसंवाद शिकायतों के निपटान में यमुनानगर प्रदेश में प्रथम
Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में यमुनानगर प्रदेश में नंबर वन बन गया है। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिला 57 अंकों के स्कोर के साथ पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त प्रीति ने अधिकारियों को बधाई दी। इस संबंध में हरियाणा सरकार में अभिलेखागार विभाग में आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर, जनसंवाद, मुख्यमंत्री विंडो, सीपीग्राम, आरटीएस और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निपटान की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों से लंबित शिकायतों, उनके समाधान की स्थिति और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों की शुरुआत की है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी जानकारी ली कि किन विभागों से सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, कितने मामले लंबित हैं और उनके निस्तारण की वर्तमान स्थिति क्या है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर, जनसंवाद, मुख्यमंत्री विंडो और एसएमजीटी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। विशेष रूप से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम, बिजली निगम, क्रीड, स्वास्थ्य, पंचायत, राजस्व, जिला परिषद और शिक्षा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि शिकायत का जवाब अपलोड करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि तकनीकी त्रुटियों के कारण मामला दोबारा री-ओपन न हो। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार, डीएसपी कंवलजीत सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, डीआरओ तरुण सहोता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद