{"_id":"579a48bd4f1c1b356521e1d3","slug":"yamunanagar-factory-survy-incam-tex","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन फैक्ट्रियों में रिकार्ड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन फैक्ट्रियों में रिकार्ड की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
industry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी की करीब आधा दर्जन मैटल फैक्ट्रियों में वीरवार को इंकम टैक्स व सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे शुरू हुआ। इस कार्रवाई से बर्तन निर्माताओं में हड़कंप मच गया। देर शाम तक विभाग की टीमें फैक्ट्रियों में रिकार्ड की छानबीन में जुटी रही। मौके पर इंकम टैक्स की एडिशनल कमिश्नर पूनम शर्मा भी मौजूद रही।
इंकम टैक्स व सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी वीरवार को एक साथ करीब आधा दर्जन फैक्ट्रियों में कार्रवाई के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने फैक्ट्रियों का गेट बंद करवा दिया। किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया गया और न ही कोई फैक्ट्रियों से बाहर निकला। एक साथ दो विभागों की कार्रवाई से फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया। अधिकतर फैक्ट्री मालिकों ने अपनी फैक्ट्रियों में बाहर से ताला लगवा दिया। टीमें देर शाम तक कागजों की जांच पड़ताल में जुटी रही।