फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, education,teacher, award

राज्य शिक्षक पुरस्कार के नियम सख्त और अव्यवहारिक : सरीन

Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, education,teacher, award
शिक्षक - फोटो : pti
जगाधरी वर्कशाप। ऐसा नहीं है की शिक्षा विभाग में योग्य अध्यापकों की कमी है। बहुत से योग्य अध्यापक राज्य शिक्षक पुरस्कार लेना भी नहीं चाहते हैं। आवेदन करके सभी नियमों शर्तों की पालना करते हुए पुरस्कार की दौड़ में शामिल होना एक प्रकार की परीक्षा ही है, जिसे अध्यापकों ने नामंजूर कर दिया है। विभाग पुरस्कार चंद बिंदुओं के प्राप्तांको के आधार पर न दें, इसका दायरा विस्तृत होना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष  प्रदीप सरीन व राज्य प्रवक्ता रविंदर राणा ने यह जानकारी बुधवार को बयान में दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित पैमाने में से सब नही निकल सकते। जो अध्यापक बोर्ड कक्षा पढ़ा ही नहीं रहा, तो वह परीक्षा परिणाम कहां से देगा। जैसे मिडल स्कूल में बोर्ड परीक्षा नहीं है।  
विज्ञापन


वर्तमान अंक आधारित पुरस्कार आवेदन नियमावली में बहुत खामियां हैं। इस पैमाने में सभी वर्ग के अध्यापक, मुख्याध्यापक, प्राध्यापक व प्रधानाचार्य फिट नहीं बैठते हैं। मिडल स्कूल के मास्टर के पास बोर्ड परीक्षा परिणाम नहीं हैं। इसके अलावा रक्तदान, अल्प बचत, परिवार नियोजन, स्वच्छता अभियान, एनसीसी, एनएसएस गतिविधियां, स्काऊट, विज्ञान प्रदर्शनियां, खेल प्रतियोगिताओं के अंकों को विशेष स्थान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा परिणामों को पुरस्कार, वेतन वृद्धि, प्रमोशन और राज्य पुरस्कार के लिए मुख्य आधार बनाना, राज्य परीक्षाओं में नकल को बढ़ावा दे  सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed