फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar DPO transferred to Kurukshetra

Yamuna Nagar News: यमुनानगर की डीपीओ का कुरुक्षेत्र तबादला

Sat, 11 Jan 2025 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Jan 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Yamunanagar DPO transferred to Kurukshetra
यमुनानगर। विवादों में घिरी महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें यमुनानगर से कुरुक्षेत्र जिले की डीपीओ का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन

महिला बाल विकास विभाग पंचकूला की संयुक्त निदेशक की जांच रिपोर्ट के बाद तत्कालीन प्रभाव ने उनके तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार विभाग के सुपरवाइजरों ने डीपीओ बलजीत कौर के खिलाफ प्रदर्शन किया था और उनके तबादले की मांग की थी।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता आईसीडीएस सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन की जिला प्रधान पायल मलिक ने की और उनका तबादला न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। उधर, डीपीओ बलजीत ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया था। उनका कहना था कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें डीसी कैप्टन मनोज कुमार की ओर से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन सम्मानित किया गया उसी दिन उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए गए थे। इसके बाद बीते मंगलवार को महिला बाल विकास विभाग पंचकूला की संयुक्त निदेशक पूनम रमन ने यमुनानगर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की थी। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी।

जिसके बाद डीपीओ बलजीत कौर का यमुनानगर से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें कुरुक्षेत्र जिले में भेजा गया है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed