{"_id":"676e8d01a82139231e042df2","slug":"yamunanagar-double-murder-eight-policemen-including-outpost-in-charge-and-three-asis-were-suspended-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर डबल मर्डर: फायरिंग के दौरान दुबकी रही पुलिस; चौकी इंचार्ज, तीन ASI समेत आठ पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर डबल मर्डर: फायरिंग के दौरान दुबकी रही पुलिस; चौकी इंचार्ज, तीन ASI समेत आठ पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड
Fri, 27 Dec 2024 04:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:48 PM IST
सार
जिस जिम के बाहर यह वारदात हुई थी उससे मात्र 100 कदम की दूरी पर खेड़ी लक्खा पुलिस चौकी भी थी। लेकिन फायरिंग के समय पुलिस चौकी में की दुबकी रही। पुलिस यदि मौके पर पहुंच जाती तो शायद इतनी बड़ी घटना न मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
पुलिस चौकी
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर में गैंगवार में हुए डबल मर्डर के बाद एसपी यमुनानगर पूरी तरह से एक्शन में आ गए हैं। घटना स्थल पर चंद कदमों पर पुलिस चौकी होने के बावजूद चौकी के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंची थी। जिस कारण पूरी चौकी पर ही गाज गिरी है। चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही एसआई शमशेर को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बीते वीरवार को रादौर क्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में सुबह करीब आठ बजे बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। शराब कारोबारी पंकज मलिक और उसके साथियों पर पांच शूटरों ने गोलियां बरसाई थी।
विज्ञापन
जिस जिम के बाहर यह वारदात हुई थी उससे मात्र 100 कदम की दूरी पर खेड़ी लक्खा पुलिस चौकी भी थी। लेकिन फायरिंग के समय पुलिस चौकी में की दुबकी रही। पुलिस यदि मौके पर पहुंच जाती तो शायद इतनी बड़ी घटना न मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
जिसे लेकर एसपी राजीव देसवाल ने पुलिसकर्मियों की बडी लापरवाही माना है। एसपी ने चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई सुरेंद्र व जसवीर, हैड कांस्टेबल कृष्ण, कांस्टेबल गुलाब, रवि और दलवीर को निलंबित कर दिया है। एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि लापरवाही के कारण सभी को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने एसआई शमशेर को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है।