फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, dhandha chlala

सैलून की आड़ में चल रहा था वेश्यावृति का धंधा

Thu, 16 Mar 2017 12:37 AM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Thu, 16 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
शहर के संतपुरा रोड पर हेयर सैलून की आड़ में वेश्यावृति का भंडाफोड़ किया है। शहर थाना पुलिस व महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर संदिग्ध हालत में मिले पांच युवतियों सहित नौ लोगों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर एसएचओ सुभाष चंद ने बताया उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि संतपुरा रोड स्थित एक हेयर सैलून में हेयर कटिंग के नाम पर वैश्यवृति का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में टीम तैयार की गई। टीम में महिला थाना एसएचओ कुलबीर कौर को भी शामिल किया गया। सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर बाद उन्होंने दो युवकों को फर्जी ग्राहक बनाकर कुछ नकदी देकर हैयर सैलून में भेजा। युवकों का इशारा मिलते ही टीम ने दबिश देकर चार-पांच युवतियों व तीन चार लड़कों को संदिग्ध हालत में काबू किया। सभी युवतियां फर्कपुर व जगाधरी क्षेत्र की रहने वाली है। मौके से यूपी के सहारनपुर निवासी हेयर सैलून संचालक व एक अटेंडेंट को भी युवकों से ली गई नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed