{"_id":"57a390ee4f1c1bb5602b991d","slug":"yamunanagar-dewa-thakur-muslim-social-midea-diverous","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में शादी और तलाक के कानून एक समान हों : साध्वी देवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में शादी और तलाक के कानून एक समान हों : साध्वी देवा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समुदाय में व्हाट्सएप और फेसबुक पर तीन बार तलाक लिखकर भेज देने से तलाक होने जैसे कानून पर तुरंत रोक लगे। देश में शादी ओर तलाक के कानून सभी समुदायों के लिए एक समान होने चाहिए। देवा इंडिया फाउंडेशन की चेयरपर्सन व राष्ट्रीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने ये मांग की।
साध्वी ने लकड़ मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका फाउंडेशन कड़े शब्दों में उक्त कानून का विरोध करता है। साथ ही सरकार से मांग है कि भारत के कानून से मुस्लिम समुदाय में तीन बार तलाक बोलने वाले कानून को समाप्त करें। मौके पर कर्ण चौधरी को फाउंडेशन का जिलाध्यक्ष और सुशील नंबरदार को जिला सचिव मनोनीत किया गया। मौके संदीप मटौर, राजीव ठाकुर, सोमवीर सेहरावत, जगमग मटौर, राजेश मटौर, साब सिंह, यशपाल राणा, संजय राणा, अनिल राणा, रघू राणा, रणधीर राणा, शमेशर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शराबबंदी की मांग पर ज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर ने फाउंडेशन के सदस्यों के साथ शराब बंदी को लेकर डीसी को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिहार व गुजरात की राज्य सरकारों ने अपने प्रदेशों में शराब बंद करवाकर वहां के युवाओं के भविष्य को नई रोशनी दी है। ठीक उसी प्रकार हरियाणा में शराब बंद करने को लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए।