{"_id":"57ab76f34f1c1be15bee550c","slug":"yamunanagar-congres-crop-insorence-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फसल बीमा और महंगाई को लेकर बुधवार को नायब तहसीलदार जयभगवान को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बृजपाल छप्पर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका।
बृजपाल छप्पर ने कहा कि भाजपा फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को ठगने का काम कर रही है। बीमा योजना का कोई भी लाभ किसानों को नहीं है। बावजूद इसके जबरन किसानों के खाते से पैसे निकालकर बीमा किया जा रहा है। इस स्कीम को लेकर पूरे प्रदेश के किसान परेशान हैं। यदि स्कीम किसानों के अनुरूप नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व मे आंदोलन करेगी। आज हर वर्ग सरकार की कारगुजारी व मंहगाई से परेशान है। मौके पर सरजंत सिंह, अशोक गुंदयाना, रणदीप कान्हड़ी, कुलदीप सिंह एडवोकेट, शमशेर गुर्जर, प्रवीन खानपूर, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।