फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar city, pid yamunanagar, destroy yamunanagar

सूखे पेड़ों को कटवाने में विभाग सुस्त

Wed, 23 Mar 2016 12:31 AM IST
yamunanagar-city-pid-yamunanagar-destroy-yamunanagar
yamunanagar-city-pid-yamunanagar-destroy-yamunanagar Updated Wed, 23 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
ढाई किलोमीटर में मिलें एक दर्जन सूखे पेड़
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने नेशनल हाईवे 73 पर कमानी चौक से हुडा चौकी मोड़ तक करीब ढाई किलोमीटर तक सड़क किनारे लगे सूखे पेड़ों का जायजा दिया। इस दौरान करीब एक दर्जन सूखे पेड़ नजर आए, जो गिरने की कगार पर हैं। संत निश्चल सिंह स्कूल के नजदीक सूखे पेड़ हाईटेंशन तार की ओर झुके हुए हैं, जो बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। वहीं दो दर्जन से अधिक सफेदे के पेड़ों की टहनियां सड़क की ओर झुकी हुई हैं। मार्च व अप्रैल में आंधी-तूफान आते हैं। सड़क से गुजरने वालों की सुरक्षा के लिए इन टहनियों को भी काटना जरूरी है।

-सूखे पेड़ों की रिपोर्ट तैयार करने में लग जाते हैं महीनों
डिस्ट्रिक रोड सेफ्टी कमेटी की बैठकों में पिछले तीन साल से सड़क किनारे लगे सूखे पेड़ों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। प्रोजक्टर के माध्यम से इन पेड़ों को अधिकारियों को दिखाया गया। हर बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन पेड़ों को कटवाने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन हालात यह है कि पेड़ कटवाने में विभाग की कार्यवाही इतनी सुस्त होती है कि जब तक वे पेड़ काटे जाते हैं, तब तक दर्जनों अन्य पेड़ सूख चुके होते हैं। ऐसे मेें विभागीय कार्यवाही फिर नए सिरे से शुरू होती है, यानि सूखे पेड़ों की पहचान कर उनकी रिपोर्ट तैयार की जाती है। फिर फाइल को अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। अधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद पेड़ों को कटवाने की कार्रवाई आरंभ की जाती है। अमर उजाला ने जिन सूखे पेड़ों को हाई लाइट किया, उनमें अधिकतर को संबंधित विभाग रिपोर्ट तैयार कर चुका है, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इन्हें काटा नहीं गया है।
विज्ञापन


-सूखे पेड़ों ने तीन साल मेें ली तीन की जान
जुलाई 2012 में औरंगाबाद के नजदीक एक सूखा पेड़ मोटरसाइकिल सवार पब्लिक हेल्थ विभाग के एक आपरेटर के ऊपर गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। वर्ष 2012 में ही सरनी चौक के नजदीक भगत सिंह पार्क में लगा एक पेड़ देर शाम आई आंधी में सड़क पर गिर गया। छोटा माडल टाउन निवासी एक ठेकेदार पेड़ के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। करीब ढाई साल पहले नेशनल हाईवे 73 ए पर गांव पीपली माजरा के नजदीक एक सूखे पेड़ की मोटी टहनी एक स्कूटर सवार पर गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed