फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Bought a car on OLX to dispose of friend's body, police made sensational revelation

Yamunanagar: दोस्त की लाश को ठिकाने लगाने के लिए ओएलएक्स पर खरीदी थी कार, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Sat, 01 Feb 2025 07:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Feb 2025 07:02 PM IST
सार

विशेष ने 27 जनवरी को अपने दोस्त योगेश को बुलाया और उसे पूरी बात बताई। जिसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। योजना के तहत शव को कहीं जंगल में फेंकने की बात तय हुई। लेकिन, इसके लिए कार की जरूरत थी। जिस कारण उसी दिन ओलेक्स पर कार की तलाश की।

विज्ञापन
Yamunanagar: Bought a car on OLX to dispose of friend's body, police made sensational revelation
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

विषंक उर्फ विशु हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। उधार दिए गए पैसे मांगने पर दोस्त ने ही उसकी स्मैक की ओवर डोज देकर हत्या की थी। हत्या के बाद दो दिन तक शव को घर में ही रखा और एक दिन गाड़ी में रखकर घर के सामने पार्किंग में खड़ी करके रखी थी। हत्या के अगले दिन शव को ठिकाने लगाने के लिए ओएलएक्स पर कार खरीदी थी। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक विशु और आरोपी विशेष कांबोज निवासी गोविंदपुरी की कई साल से दोस्ती थी। दोनों एक साथ स्मैक का नशा करते थे। विशु के पिता रेलवे से रिटायर्ड हैं। जिस कारण वह पैसे खर्च करता था। विशेष भी उससे कई बार पैसे उधार ले लेता था। 25 जनवरी को विशु ने विशेष के खाते में 90 हजार रुपये जमा कराए थे। इसके बाद 26 जनवरी को विशु विशेष के घर पर पहुंचा और वहां पर एक अलग कमरे में दोनों ने स्मैक पी थी।
विज्ञापन


उसी समय विशु ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए थे और विशेष पर दबाव बनाने लगा था। जिस पर विशेष ने योजना बनाकर उसे नशे की ओवरडोज देनी शुरू कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। विशु की मौत होने के बाद वह उसे कमरे में ही बंद कर अपनी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर चला गया। रात को 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक डयूटी करने के बाद वह घर पर लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएलएक्स पर खरीदी 45 हजार में कार
विशेष ने 27 जनवरी को अपने दोस्त योगेश को बुलाया और उसे पूरी बात बताई। जिसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। योजना के तहत शव को कहीं जंगल में फेंकने की बात तय हुई। लेकिन, इसके लिए कार की जरूरत थी। जिस कारण उसी दिन ओलेक्स पर कार की तलाश की। यमुनानगर के ही खजूरी निवासी एक व्यक्ति से 45 हजार रुपये में कार का सौदा किया। बैंक से पैसे निकालकर उसी दिन कचहरी में शपथ पत्र तैयार कर कार खरीदी। इसके बाद 27 जनवरी की रात को विशु के शव को घर से निकालकर कार में रख दिया। कार को योगेश अपने घर गोविंदपुरा ले गया और वहां पर पार्किंग में खडी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed