फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar beat Dehradun 2-0 in football, Ambala won the match by defeating Delhi by penalty shootout

फुटबॉल में यमुनानगर ने देहरादून को 2-0 से हराया, पेनल्टी शूटआउट से अंबाला ने दिल्ली को हराकर जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar beat Dehradun 2-0 in football, Ambala won the match by defeating Delhi by penalty shootout
यमुनानगर। पेपर मिल फुटबॉल ग्राउंड में शनिवार को न्यू सिटी फुटबॉल क्लब की तरफ से दो दिवसीय पहली ओल्ड हीरोज सेवन ए साइड अंडर-17 वूमेन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में यमुनानगर ने देहरादून को 2-0 से हराया। चैंपियनशिप में यमुनानगर के अलावा दिल्ली, झज्जर हरिद्वार, देहरादून, करनाल, अंबाला की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनु चौधरी ने किया। पहला मैच यमुनानगर और देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें यमुनानगर की न्यू सिटी फुटबॉल क्लब ने विजय प्राप्त करते हुए मैच 2-0 से जीता। दूसरा मैच झज्जर व हरिद्वार के मध्य खेल गया जिसमे झज्जर ने 2-0 से विजय प्राप्त की। तीसरा मैच दिल्ली और अंबाला के बीच खेला गया। इस मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी शूटआउट में अंबाला ने यह मैच 3-2 से जीता। विशिष्ट अतिथि डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी ने सर्वप्रथम न्यू सिटी फुटबॉल एकेडमी के सभी सदस्यों एवं कोच को इस भव्य कार्यक्रम करवाने की बधाई दी और मैच के उपरांत दोनों टीमों को उनके अच्छा खेल खेलने की सराहना करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखता है। इसके अलावा खेल हमें अनुशासन व एकता में रहना सिखाता है। चाइल्ड हेल्पलाइन की निदेशक डॉ. अंजू बाजपेयी ने कहा कि आज के समय में जहां बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया पर अपना समय व्यर्थ करते हैं वहीं न्यू सिटी फुटबॉल एकेडमी के सभी सदस्यों को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देती हूं। मुख्य अतिथि अनु चौधरी ने कहा कि हमें अपने जीवन में कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेलकूद व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता है। जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। खेल मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। मंच संचालन अभिमन्यु कुमार और जागृति कुमार ने किया। इस मौके पर भारतीय महिला टीम कि पूर्व कप्तान मनप्रीत कौर, भाजपा नेत्री संगीता सिंघल, समाजसेवी जसविंद्र कौर, निशि अरोड़ा, शेमी मेहता, फिटनेस एक्सपर्ट व जुंबा इंस्ट्रक्टर निशा राव, परमजीत सिंह बब्बू, सोनू मेहता, कृष्ण सिंगला, ममता सैन, जिला फुटबॉल संघ के सचिव राजेश भारद्वाज, कोच प्रमोद सिंह, कोच अनिल कांत, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी दलबीर सिंह, सतीश दुबे, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, टूर्नामेंट सेक्रेटरी पंकज चुघ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed