{"_id":"59286be94f1c1bb876535f36","slug":"yamunanagar-bank-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद बैंक में लगी आग से लाखों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद बैंक में लगी आग से लाखों का नुकसान
yamunanagar beuro
Updated Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रेलर में लगी भयंकर आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौरा क्षेत्र के गांव रसूलपुर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में शुक्रवार अल सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से बैंक में रखे एयरकंडीशनर, कम्यूटर, सीपीयू, फर्नीचर सहित कई फाइलें भी जलकर राख हो गई। इससे करीब लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण बिजली की तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बैंक शाखा प्रबंधक अरविंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली थी कि बैंक परिसर में आग लग गई है। इस सूचना के बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड़ को सूचित किया। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए है। सुबह आठ बजे उन्होंने बैंक के ताले खोले। तब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटे भर में आग पर काबू पा लिया। अरविंद ने बताया कि आग के कारण बैंक परिसर में लगे चार एयर कंडीशनर, पांच कंप्यूटर सीपीयू क्षतिग्रस्त हो गए। बैंक का फर्नीचर व कई फाइलें भी जलकर राख हो गई। लेकिन ऑन लाइन होने के कारण बैंक का मुख्य रिकार्ड नष्ट होने से बच गया। बैंक प्रबंधन के अनुसार आग के कारण 15 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आग बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी है।
कामकाज रहा ठप्प
बैंक में आग लगने के कारण बैंक में कामकाज दिनभर ठप रहा। आग बुझने के बाद बैंक कर्मचारी व्यवस्था में लगे रहे। जिससे लेनदेन, चेक क्लीयरेंश आदि कार्य नहीं हुए। शनिवार व रविवार के अवकाश के दौरान बैंक के सिस्टम को ठीक करने के बाद सोमवार को कामकाज शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
कामकाज रहा ठप्प
बैंक में आग लगने के कारण बैंक में कामकाज दिनभर ठप रहा। आग बुझने के बाद बैंक कर्मचारी व्यवस्था में लगे रहे। जिससे लेनदेन, चेक क्लीयरेंश आदि कार्य नहीं हुए। शनिवार व रविवार के अवकाश के दौरान बैंक के सिस्टम को ठीक करने के बाद सोमवार को कामकाज शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन