{"_id":"57bb4d884f1c1b2926d4f2e4","slug":"yamunanagar-anganbaadi-worker-2-month-no-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने धरना देकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने धरना देकर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
धरना देकर जताया रोष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के सदस्यों ने मांगों को लेकर विभाग की कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। यूनियन प्रधान रेखा सैनी ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों को पिछले दो महीने से कोई मानदेय नहीं मिला है।
बिना मानदेय के घर को चलाना मुश्किल हो रहा है। अपनी मांगों के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि राशन की सप्लाई आंगनबाड़ी में की जानी चाहिए। वर्कर मीटिंग को ब्लॉक स्तर पर बुलाने की बजाए सर्कल स्तर पर करनी चाहिए। पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्करो व हेल्पर को 20 छुट्टियां मिलती हैं, लेकिन अपने जिले में इसकी अनदेखी की जा रही है। अगर जल्द ही यूनियन की मांगें पूरी नहीं हुई तो यूनियन सदस्य ट्रेड यूनियन द्वारा प्रस्तावित दो सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।