{"_id":"6ac935eace64d95515092b34","slug":"artists-staged-the-enactment-of-the-killing-of-shravan-kumar-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164305-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कलाकारों ने किया श्रवण कुमार वध का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कलाकारों ने किया श्रवण कुमार वध का मंचन
Sat, 10 Oct 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
रामलीला में श्रवण वध का मंचन करते कलाकार। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब की ओर से मनोकामना मंदिर के मैदान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन श्रवण कुमार वध, चंद्रहास प्रसंग और रावण-वेदवती संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
रामलीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ के बाण से श्रवण कुमार की मृत्यु हो जाती है। पुत्र की मृत्यु से दुखी उसके माता-पिता राजा दशरथ को श्राप देते हैं। इसके बाद चंद्रहास प्रसंग का मंचन किया गया। वहीं, रावण और वेदवती के संवाद में वेदवती रावण को श्राप देती है कि अगले जन्म में वही उसकी मृत्यु का कारण बनेगी।
कलाकारों ने अपने अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया। निर्देशक भगीरथ राम सैनी ने कहा कि रामलीला के माध्यम से लोगों तक धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश पहुंचाया जा रहा है। ऐसे आयोजन समाज को मर्यादा, संस्कार और आदर्शों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद प्रीतम राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभा प्रधान सुधीर गर्ग, क्लब प्रधान धर्मपाल सैनी, गगन गोयल, जयगोपाल गर्ग, मंगत राम सैनी, सचिन सिंगला, बबली, सुरेश सैनी और राजू सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।