फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,aap party politics

पंजाब में आप की सरकार बनी तो हरियाणा में बीजेपी विधायकों के घर के बाहर बजाएंगे ढोल : जयहिंद

Mon, 27 Feb 2017 11:43 PM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Mon, 27 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar,aap party politics
f - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा पंजाब में आप सरकार बनी तो 11 मार्च को पार्टी के सदस्य हरियाणा में विधायकों के घर के बाहर ढोल बजाएंगे व उन्हें जीत की खुशी में लड्डू खिलाएगें। जयहिंद सोमवार को यमुनानगर के हुडा सेक्टर-18 में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी के नेतृत्व में रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने कहा पंजाब चुनाव परिणाम आने से पहले हरियाणा में दस मार्च तक पार्टी के जिला कार्यालय खोले जाएंगे। ताकि वह हरियाणा में लगातार सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को अपने साथ जोड़ सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 22 जिलों में कार्यालय खोले जा रहे हैं। पार्टी ने परिवार जोड़ों मुहिम चलाई है और अब हरियाणा का उदय करेंगे। इसमें हर कार्यकर्ता सौ परिवारों तक जाएगा और सौ लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगा। इसके अलावा उनके 1857 कार्यकर्ता भी परिवारों के पास जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह पूर्ण बहुमत के साथ वह पंजाब में जीत हासिल करेंगे। कुछ परिवारों ने पंजाब को बंधक बनाया हुआ था, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार छुड़वाएगी। ऐसा ही हरियाणा में हो रहा है। हरियाणा में मात्र दस परिवार है, जिन्होंने हरियाणा को बंधक बनाया हुआ है।
विज्ञापन


आप पार्टी इन परिवारों से हयिाणा को छुड़वाएगी। बीजेपी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा यह सरकार धर्म व जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़वा रही है। 11 मार्च को जैसे ही पंजाब में पार्टी की सरकार बनी तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हरियाणा में बीजेपी विधायक व अन्य पार्टियों के नेताओं के घर के बाहर ढोल बजाएंगे और उन्हें लड्डू भी खिलाएंगे। इनेलो पार्टी हरियाणा में विपक्ष की सही भूमिका नहीं निभा रही है, क्योंकि नहर खोदने के लिए इनेलो कार्यकर्ता गए, लेकिन वहां कुछ नहीं कर सके। यह एक फिल्म थी, जिसकी स्क्रिप्ट पंजाब के नेता प्रकाश सिंह बादल ने लिखी थी। आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी एक राजनीतिक विकल्प लेागों के लिए बनेगा। पहले पार्टी ने हरियाणा में अभियान चलाया था, जिसमें करीब बीस हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की थी। बाद में उन्होंने कार्याकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर अनिल प्रजापति, बालकृष्ण, चेतन, अमरपाल आर्य, अरविंद्र सिंह खालसा, साधू राम, महिंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed