{"_id":"686f63d0fa4194e5d803e6cc","slug":"yamunanagar-a-youth-from-saharanpur-died-after-drowning-while-bathing-in-the-canal-in-adi-badri-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: आदीबद्री में नहर में नहाते समय डूबने से सहारनपुर के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: आदीबद्री में नहर में नहाते समय डूबने से सहारनपुर के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव
Thu, 10 Jul 2025 12:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:26 PM IST
सार
एमएलएन कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य महाजन, आयुष, लविश, डिंपल, मंजीत बुधवार को आदीबद्री घूमने आए थे। इस दौरान यहां पांचों छात्र बरसाती नहर में नहाने लगे, जिनमें आदित्य महाजन नहर के गहरे कुंड में डूबने लगा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर में आदीबद्री में घूमने गए एमएलएन कॉलेज यमुनानगर का छात्र बरसाती नहर में नहाते समय डूब गया। साथी चार छात्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर विफल रहे। सूचना पुलिस को दी, तब रणजीतपुर पुलिस ने यमुनानगर से गोताखोर बुलाए। गोताखोर अमर सिंह, रामकेश ने नहर में बने कुंड में फंसे छात्र के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सहारनपुर के रामनगर निवासी आदित्य महाजन (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन
एमएलएन कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य महाजन, आयुष, लविश, डिंपल, मंजीत बुधवार को आदीबद्री घूमने आए थे। इस दौरान यहां पांचों छात्र बरसाती नहर में नहाने लगे, जिनमें आदित्य महाजन नहर के गहरे कुंड में डूबने लगा। उसके खुद को बचाने के लिए मदद को लिए शोर मचाया तो उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की। आदित्य देखते हू देखते कुंड में समाने लगा। उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। रणजीतपुर चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे और यमुनानगर से गोताखोर बुलाए। गोताखोरों ने आदित्य का शव नहर से निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही सूचना मृतक के परिजनों को दे दी।
विज्ञापन