{"_id":"580cf9584f1c1bcf75bc1e27","slug":"yamuna-nagar-shikhachha-mantri-ghosna-31-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री ने 31 लाख रुपये संस्थान को देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री ने 31 लाख रुपये संस्थान को देने की घोषणा
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : g
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान देवधर के 29वें वार्षिकोत्सव के समापन समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शिरकत की। जबकि समारोह की अध्यक्षता हरियाणा विधान अध्यक्ष कंवरपाल ने की।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने इस अवसर पर लड़कियों को हॉस्टल सुविधा प्रदान करने के लिए गुर्जर कन्या गुरुकुल सस्थान द्वारा बनाए गए मदालसा भवन का उद्घाटन किया।
साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान देवधर को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा के प्रति सजग हैं तथा उनके नेतृत्व में देश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है। प्रदेश में मनोहरलाल खट्टर की सरकार नित नए विकास कार्य कर रही है और एक नवंबर से प्रदेश में स्वर्ण जंयती उत्सव मनाए जा रहे हैं। उन्होंने सांसद रतनलाल कटारिया की ओर से गुर्जर शिक्षा संस्थान को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। गुर्जर कन्या गुरूकुल संस्थान देवधर के वार्षिकोत्सव में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने पांच दिवसीय अर्थवेद यज्ञ के समापन पर पूर्ण आहूति डाली और गुर्जर कन्या संस्थान को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, साढौरा विधायक बलवंत सिंह, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपाल सिंह खदरी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष ज्ञान सिंह कसाना ने गुर्जर कन्या संस्थान को 51 हजार रुपये की राशि दान दी। कार्यक्रम में कन्या शिक्षण संस्थान देवधर की कन्याओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिन्हें सभी अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर डीसी डॉ. एसएस फुलिया, जगाधरी एसडीएम प्रेमचंद, बिलासपुर एसडीएम नवीन आहूजा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सिंह, डीपीसी सुरेश कुमार, देवधर की सरपंच ऊमा देवी, गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान देवधर के संस्थापक ओमप्रकाश गांधी, प्रधान एडवोकेट रघुबीर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान ठाकुर सिंह, उपप्रधान रत्तन सिंह, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, डॉ. यशपाल, पवन बटार, सत्यपाल पंवार, मोहन वर्मा जयरामपुर, कुलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
स्पीकर ने भी की संस्थान को 11 लाख रुपये देने की घोषणा
देवधर के गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान के वाषकोत्सव की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल ने भी 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में कन्याओं के लिए बनाया गया यह संस्थान निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है और सरकार द्वारा इस संस्थान की दिल खोलकर मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान 29 वर्ष पूर्व कन्याओं को शिक्षा देने का एक छोटा संस्थान था और अब एक महाविद्यालय का रूप ले चुका है। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वे अपनी लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाएं।