फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, shikha, andakhi

आखिर किस खाते से ली जाए फोटो स्टेट की पेमेंट

Tue, 25 Oct 2016 12:04 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 25 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली से आठवीं कक्षा तक में मंथली यूनिट टेस्ट चल रहे हैं, लेकिन स्कूलों में अध्यापकों को पर्याप्त प्रश्र पत्र ही नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अध्यापक सुबह सवेरे परीक्षाएं शुरू करवाने की बजाए प्रश्र पत्र फोटोस्टेट करवाने में उलझ जाते हैं। सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि हर रोज प्रश्र पत्र फोटोस्टेट करवाने के लिए पेमेंट किस खाते से ली जाए। इसी उलझन की वजह से स्कूलों में परीक्षा शुरू करवाने में भी देरी हो जाती है।
विज्ञापन


सरकारी विद्यालयों में यूनिट टेस्ट चल रहे हैं। इन टेस्ट में प्रश्नपत्र संबंधित खंड शिक्षा कार्यालयों से क्लस्टर स्कूलों को दिए जाते हैं और क्लस्टर स्कूलों से आगे संबंधित स्कूलों को भेजे जाते हैं। मगर अध्यापकों की शिकायत है कि यूनिट टेस्ट के प्रश्न पत्र बहुत कम संख्या में आ रहे हैं। प्रश्र पत्र विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से नहीं मिल रहे हैं, बल्कि अंदाज से भेजे दिए जाते हैं। हाल ये है कि अगर विद्यालय मे 200 बच्चे हैं तो प्रश्र पत्र सौ भी नहीं दिए जाते। कई बार पैकट से मात्र 20-20 प्रश्न पत्र ही निकल रहे हैं। जब स्कूल अध्यापक एतराज जताते हैं तो जवाब मिलता है कि प्रश्र पत्र पीछे से ही कम आएं है। जब प्रिंटिंग प्रेस को पूरा पैसा दिया जा रहा है तो पेपर कम निकलना किसी बड़ी धांधली या फिर बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है। स्थिति ये है कि स्कूलों में 150 पेपर दोनों तरफ से फोटोस्टेट करवाने पड़ रहे हैं जिसका खर्चा कहां से करें, ये भी अध्यापक समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


पेपर लीक होने का खतरा भी रहता है:
प्रश्र पत्र को फोटोस्टेट करवाने में खर्चे के साथ ही पेपर लीक होने का खतरा भी बना रहता है। जिस वजह से कई बार पेपर शुरू करवाने में देरी हो जाती है। कई बार फोटोस्टेट करवा कर लाने में ही 10 से 11 बज जाते हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी बड़ी परेशानी होती है। वहां कई बार बिजली आपूर्ति न होने से अध्यापकों को फोटोस्टेट करवाने के लिए अतिरिक्ति भागदौड़ करनी पड़ती है। इसी तरह सिंगल अध्यापक स्कूलों में दिक्कतें और भी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले की जांच करवाने की मांग:
अध्यापकों ने बताया कि स्कूल में प्रश्र हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप सरीन, राज्य चेयरमैन कुलभूषण शर्मा, सचिव संजीव मंदोला व रविंद्र राणा ने बताया की यह बड़ा मामला है। संघ इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएगा। विभाग को इस धांधली की जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed