फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, scolarship mili

मेधावी छात्रों को दी नौ लाख की स्कालरशिप

Tue, 28 Mar 2017 11:47 PM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Tue, 28 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, scolarship mili
g - फोटो : yamuna nagar
जमना आटो इंडस्ट्रीज के कारपोरेट सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ की ओर से गुरू नानक खालसा कॉलेज में स्कालरशिप वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 210 मेधावी छात्रों को नौ लाख रुपये के वजीफे वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में विचार प्रकट करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करके उसे जीवन में अग्रसर होने के अवसर प्रदान करना पुण्य का काम है।  इससे पूर्व खालसा शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जौहर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि नौजवान जीवन में इतनी तरक्की कर रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मंदीप सिंह ने कॉलेज की गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट पेश की। जमना आटो इंडस्ट्रीज के कारपोरेट सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ की प्रमुख संयम मराठा ने बताया कि जमना आटो इंडस्ट्रीज ने हमेशा शिक्षा, खेल एवं संस्कृति, एनसीसीए, एनएसएस तथा समाज के गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। जमना इंडस्ट्रीज हरियाणा, पंजाब, जम्मू, उतरांचल व उत्तर प्रदेश के 48 हजार जरूरत मंद लोगों को अपनी सेवाएं दे चुकी है।  कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की डॉ अमृत कौर ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधन समिति के सदस्य स्वर्ण सिंह अटवाल, सुरजीत सिंह व विभिन्न विभागों के अध्यापक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed