फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, rupies maramari

जारी है नोटों के लिए मारामारी

Fri, 18 Nov 2016 12:08 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Fri, 18 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, rupies maramari
x - फोटो : x
बैंकों में नोटों की किल्लत दूर नहीं हो पाई है। बैंकों के खाता धारकों को भी पर्याप्त रकम नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों की एटीएम पर निर्भरता बढ़ गई है। वीरवार को अधिकतम एटीएम बूथों पर नोट निकलवाने वालों की लाइन लगी रही। वहीं, अधिकतर बैंकों में नोट एक्सचेंज भी नहीं हुए। इस कारण बैंकों में लोगों की भीड़ भी काफी कम हो गई है। करेंसी चेस्ट से पर्याप्त कैश न मिलने से बैंक भी अपने खाताधारकों को पूरी रकम का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। शिवाजी पार्क निवासी प्रदीप कोहली ने बताया कि उनका भाटिया नगर स्थित एक प्राइवेट बैंक में एकाउंट है।
विज्ञापन


उन्होंने 24 हजार रुपये निकलवाने के लिए चेक दिया। उसी बैंक में उनका एकाउंट होने के बावजूद उन्हें आधार कार्ड लाने को कहा गया। उन्होंने इसकी शिकायत मैनेजर को की। इसके बावजूद उन्हें रकम का भुगतान नहीं किया गया। बैंकों से नोट एक्सचेंज करवाने वालों की अंगुली में स्याही लगाने का कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। अधिकतर बैंकों में इसके लिए स्याही का इंतजाम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



-फोन पर एटीएम का पिन कोड पूछकर खाते से 19 हजार निकाले-
एक तरफ नोट बंदी होने से बैंकों मेें आपाधापी मची है। इसकी आड़ में ठग भी सक्रिय हो गए हैं। वीरवार को मुखर्जी पार्क निवासी ओम प्रकाश को फोन पर बातों में उलझाकर उनके एटीएम कार्ड का पिन कार्ड पूछकर उनके खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए। ओम प्रकाश ने बताया कि दोपहर को करीब दो बजे उनके पास एक कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है और आपके एटीएम का पिन कोड बदला जा रहा है। कॉल करने वाले ने ओम प्रकाश को बातों में उलझाकर उनका पिन कोड पता कर लिया। इस दौरान ओम प्रकाश को कुछ मैसेज भी किए। कुछ देर बाद ओम प्रकाश के खाते से किसी ने 19 हजार रुपये निकाल लिए। ओम प्रकाश ने इसकी शिकायत शहर पुलिस थाने में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed