{"_id":"6a8f3b87cb9a0a4146031524","slug":"students-took-a-pledge-for-a-drug-free-life-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-161910-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ
विज्ञापन
नशा न करने की शपथ लेते विद्यार्थी, स्टाफ व ब्यूरो की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यमुनानगर यूनिट की ओर से बुधवार को शादीपुर ओम विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के निर्देशन में चल रहे नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत कार्यक्रम में यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर महरूफ अली, एएसआई फूल कुमार और स्कूल प्रिंसिपल राजवीर वर्मा ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
इंस्पेक्टर महरूफ अली ने कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को भी नशे की बुराई से बचाने का संकल्प लिया। एएसआई फूल कुमार ने नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।