फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SC community angered by caste name change announcement

Yamuna Nagar News: जाति का नाम बदलने की घोषणा से एससी समाज में रोष

Thu, 27 Aug 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
SC community angered by caste name change announcement
ड्यूटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते समाज के लोग। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के लोगों के जाति प्रमाणपत्र में जाति का नाम बदलकर मेघवाल किए जाने की घोषणा के विरोध में एससी समाज में रोष है। इसके लिए आंबेडकर भवन में बुधवार को समाज के लोगों की सभा हुई। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। सभा में सरकार से जाति का नाम पहले की तरह ही रखने की मांग की गई।
कांग्रेस नेत्री उषा कमल ने समाज के लोगों के साथ तहसीलदार के जरिये मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जाति समाज की पहचान, स्वाभिमान और इतिहास से जुड़ी होती है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जाति के नाम में किसी तरह का बदलाव नहीं करने और निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। सत्संग रविदास मंदिर के सेवक दाता राम ने कहा कि केवल जाति का नाम बदलने से जातिगत भेदभाव समाप्त नहीं हो सकता। इसके लिए लोगों की सोच बदलना जरूरी है। फूलचंद ने कहा कि समाज को अपने प्रचलित जाति नाम से कोई आपत्ति नहीं है। जाति का नाम बदलने से इतिहास व पहचान नहीं बदलती। कोई भी निर्णय लेने से पहले समाज के लोगों की भावनाओं और राय को ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो एससी समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान इंद्रजीत जोली, नील पाल, सिया राम, प्रदीप नेहरा, निर्मल ककड़ोनी, नाथी राम, धर्मपाल मुंडेखेड़ा, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed