{"_id":"58518b1c4f1c1b686f64b670","slug":"yamuna-nagar-pyar-batna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य का कर्तव्य प्यार बांटना, सब से प्यार करे : सविंद्र-हरदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनुष्य का कर्तव्य प्यार बांटना, सब से प्यार करे : सविंद्र-हरदेव
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनुष्य का कर्तव्य प्यार बांटना है और इंसानियत को बढ़ावा देना है। इस संसार में मनुष्य का जन्म मानवता को बढ़ावा और उसका विस्तार करने के लिए हुआ है, इसलिए हर इंसान को चाहिए कि वो इंसान, प्रकृति, जानवर, संस्कृति, धर्म सब से प्यार करे। यह विचार निरंकारी मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सविंद्र हरदेव महाराज ने खिजराबाद के संत निरंकारी सत्संग भवन का उद्वघाटन करते के बाद आयोजित विशाल सत्संग को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रभु ने जो जीवन हमें दिया है हमें उसी के अनुरूप कर्म करने चाहिए और हमारा कर्म महान होना चाहिए। हमें निरंकारी बाबा हरदेव महाराज ने बताएं मार्ग पर चलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है।
सत्संग के दौरान उनकी सुपुत्री सुदिक्षा व अनेक संत भी मौजूद थी। सत्संग में गीतकार महात्मा लाडी सिंह ने जहां साढे़ उत्ते रहमतां लुटाण वालिया, साढे या गुनाह नु छुपाण वालिया... भजन की प्रस्तुति देकर संगत को निहाल किया। इस मौके पर साध संगत पांवटा साहिब, लेदी, बुडिय़ा, खिजराबाद, छछरौली, दडवा, छलौर, जगाधरी, बिलासपुर, यमुनानगर, सढौरा, भंभोली, जयधर आदि कई जगहों से भारी संख्या में श्रद्वालु पहुंचे। स्थानीय साध संगत से पूर्व विधायक राजपाल भूखडी, रमेश कश्यप, संचालक डा. शेरसिंह, चंद्रपाल मालरा, अमन, रवि, फकीरचंद, जगमाल, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
इंसान के भाव प्यार वाले होंगे तो समाज में सुख शांति का होगा समावेश : सविंद्र-हरदेव
रादौर। संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सविंद्र हरदेव महाराज का मंगलवार की देर रात्रि रादौर शहर में पहुंचने पर संगत ने हजारों की संख्या में जोरदार स्वागत किया। स्थानीय मुखी पवन ग्रोवर व रजत सलुजा गुमथला ने बताया कि गुरु गद्दी पर विराजमान होने के पश्चात सतगुरु माता का पहली बार रादौर में आगमन हुआ है। इस अवसर पर सतगुरु माता ने सभी को आशीर्वाद दिया।