{"_id":"57ffd3234f1c1b4c2c28e349","slug":"yamuna-nagar-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेवलपमेंट चार्ज बढ़ाए जाने के विरोध में आप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेवलपमेंट चार्ज बढ़ाए जाने के विरोध में आप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
z
- फोटो : z
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेवलपमेंट चार्ज बढ़ाए जाने पर भड़के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को लघु सचिवालय के समक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय में नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए डेवलपमेंट चार्ज को वापस लेने की मांग की।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता वीरवार सुबह करीब 11 बजे भारी संख्या में लघु सचिवालय के सामने जगाधरी अनाज मंडी गेट पर इक ट्ठे हुए। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. राजेश सैनी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डेवलपमेंट चार्ज बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। डा. सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता से भेदभाव की राजनीति कर रही है।
सरकार द्वारा जनता के हितों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो वादे भाजपा ने जनता से किए थे। सरकार बनने के बाद उनमें से एक भी वायदा अभी तक पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरी क्षेत्रों में विकास शुल्क (डेवलपमेंट चार्ज) इतने ज्यादा बढ़ा दिए है कि जनता के लिए मकान बनाना मुश्किल हो गया है। पहले जहां 100 गज के प्लाट पर 120 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से 12 हजार रुपये शुल्क जनता देती थी। अब यह बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है। जो 100 गज पर 84 हजार बनता है। सरकार ने इसे तुरंत लागू करने का फरमान भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि बढ़े हुए रेट वापस नहीं लिए तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने मांग की है कि 100 गज के प्लाट तक हाऊस टैक्स मुक्त किए जाए। अंबाला लोकसभा के युवा अध्यक्ष योगेश सेठी ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार अपनी इन जनविरोधी नीतियों को अपनाती रही तो एक दिन ऐसा आएगा कि आम आदमी पार्टी इस जुमला सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी और हरियाणा में आम जनता का शासन होगा। पूरी सरकार की बागडोर आम आदमी के हाथ में होगी। जिससे हर आदमी अपने हितों को देखते हुए उसी के अनुरूप कार्य करेंगा।
धरने की अध्यक्षता पार्टी के ओबजर्वर अजय गोतम ने किया। मौके पर सरदार इंद्रजीत सिंह, अनिल प्रजापति, नरेश, राजकुमार, ऋषिपाल, पवन, अमरपाल, मामराज, रामेश्वर, अरविंद्र सिंह, गुरदेव, अरुण, सतीश, बालकृष्ण, दयाराम, मदन मोहन, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।