फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Assistant bank manager dies due to trolley collision, deputy manager serious

ट्राले की टक्कर से सहायक बैंक मैनेजर की मौत, डिप्टी मैनेजर गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Assistant bank manager dies due to trolley collision, deputy manager serious
पुराना सहारनपुर रोड पर फतेहपुर पुल के पास तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एचडीएफसी बैंक कलानौर की सहायक मैनेजर शिवानी की मौत हो गई। जबकि बैंक के डिप्टी मैनेजर केशव क्वात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अधिकारी बैंक से छुट्टी करने के बाद देर शाम घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक शिवानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी नीरज तनेजा ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एचडीएफसी बैंक कलानौर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनके बैंक की ब्रांच में छछरौली निवासी केशव क्वात्रा डिप्टी मैनेजर व दुर्गा गार्डन कॉलोनी जगाधरी निवासी शिवानी (22) सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। रोज की तरह बुधवार शाम को वह बैंक से छुट्टी करने के बाद घर जा रहा था। वह एक्टिवा पर सवार था, जबकि केशव क्वात्रा व शिवानी अलग बाइक पर थे। बाइक केशव चला रहा था, शिवानी उसके पीछे बाइक पर बैठी थी। पुराना सहारनपुर रोड पर जब वे फतेहपुर पुल के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार ट्राला आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्राला चलाते हुए अचानक कट मारकर उसके आगे चल रहे केशव की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही केशव व शिवानी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरते ही शिवानी का सिर सड़क पर जा लगा और केशव की भी बाजू, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। हादसे में शिवानी व केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने तुरंत अपनी एक्टिवा रोकी और दोनों को संभाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनके बैंक की सहायक मैनेजर शिवानी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि केशव क्वात्रा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका शिवानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह का कहना है कि आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हादसे में घायल डिप्टी मैनेजर केशव क्वात्रा की हालत अभी गंभीर है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed