फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamuna nagar, Municipal Corporation, Dustbin

50 लाख की लागत से निगम खरीदेगा 150 डस्टबिन

Sun, 23 Mar 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला, जगाधरी
अमर उजाला, जगाधरी Updated Sun, 23 Mar 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Yamuna nagar, Municipal Corporation, Dustbin
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कॉलोनी में कूड़ा बिखरा नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन


यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम ने इससे निजात दिलाने के लिए 50 लाख की लागत से 150 डस्टबिन खरीदने का निर्णय लिया है।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन कूड़ेदानों को कालोनीवासियों की मांग के हिसाब से रखा जाएगा।
यमुनानगर-जगाधरी निगम के 20 वार्डों में करीब 200 कालोनियां व गांव शामिल हैं।

रोजाना कूड़े एकत्र करने के लिए निगम के विभिन्न कॉलोनियों में 290 डस्टबिन रखे हुए हैं। कालोनियों की संख्या के हिसाब से कूड़ेदान पर्याप्त संख्या में न होने के कारण कूड़ा इधर-उधर बिखरा रहता है।

इसके अलावा कई जगहों पर कूड़ा डस्टबिन के बाहर पड़ा रहता है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कालोनीवासी कई बार निगम अधिकारियों से कॉलोनी में डस्टबिन रखवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

इन क्षेत्रों में हालात बदतर
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक डस्टबिन की कमी के कारण जगाधरी की मुखर्जी पार्क कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, भगीरथ कॉलोनी, गणेश नगर कॉलोनी, केसर नगर कॉलोनी, यमुनानगर की आजाद नगर कॉलोनी, पुराना हमीदा कॉलोनी, कैंप क्षेत्र, जगाधरी वर्कशॉप के अलावा अनेक कॉलोनियों में घरों से निकलने वाला कूड़ा गलियों और नालियों में बिखरा देखा जा सकता है। जगाधरी निवासी विजय कुमार, राजेश कुमार, अरुण तथा विक्रांत का कहना है कि समस्या तब ज्यादा गंभीर हो जाती है, जब कई दिनों तक  कूडे़ को उठाया नहीं जाता। गंदगी के  कारण मक्खी और मच्छर पनपने लगते हैं, जो बीमारियों को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन


कूड़ा उठाने को खरीदी जाएंगी 200 ट्रॉली
निगम के ईओ केके जैन ने बताया कि कॉलोनियों में बिखरे कूडे़ को उठाने के लिए 200 ट्रॉली खरीदने का निर्णय लिया गया है। जिससे सफाई के बाद कर्मचारियों को कूड़ा उठाने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिनों के भीतर होगी खरीदारी
निगम की विभिन्न कॉलोनियों में बिखरे कूडे़ से निजात दिलाने के लिए 50 लाख की लागत से 150 डस्टबिन खरीदने का निर्णय लिया गया है। निगम के ईओ केके जैन ने बताया कि तीन क्यूबिक मीटर क्षमता के 50 और 1100 लीटर क्षमता के 100 डस्टबिन खरीदने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिनों के भीतर कूड़ेदानों की खरीदारी कर ली जाएगी। जिन्हें कालोनीवासियों की मांग के मुताबिक रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed