{"_id":"584458624f1c1bd303a86211","slug":"yamuna-nagar-marege-rajyapal-shamil","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के भतीजे की शादी में शामिल हुए राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के भतीजे की शादी में शामिल हुए राज्यपाल
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
zxc
- फोटो : zxc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल-प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रविवार को रॉयल गार्डन पैलेस रादौर में आयोजित राज्यमंत्री कर्ण देव के भतीजे की शादी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवदंपति अनुज कांबोज व पुत्र वधु पारूल कांबोज को आशीर्वाद दिया। राज्यपाल इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य लोगों से भी मिले।
रविवार को राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के भाई मास्टर सतपाल के पुत्र अनुज कांबोज व पूर्व जिला परिषद सदस्य व अनाज मंडी एसो. रादौर के प्रधान शिवकुमार संधाला की बेटी पारूल कांबोज की रादौर में शादी थी। जिसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत विशेष रूप से पहुंचे थे। राज्यपाल हिमाचल आचार्य देवव्रत व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के लगभग 30 वर्षों से पारिवारिक संबंध रहे हैं। इसके बाद राज्यपाल आरएसएस के बड़े नेता व अपने पुराने मित्र मान सिंह आर्य के रादौर स्थित निवास पर भी उनसे मिलने पहुंचे। अनाज मंडी रादौर के पूर्व प्रधान व आरएसएस से लंबे समय से जुड़े मानसिंह के निवास पर राज्यपाल अन्य लोगों से मिले और क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर सीपीएस श्याम सिंह राणा, मानसिंह आर्य, मामराज बुबका, चेयरमैन कल्याण सिंह, राजकुमार शर्मा मीडिया प्रभारी, प्रदीप मंधार, विपिन कांबोज उपस्थित थे।