{"_id":"585188e24f1c1b7c7c6497c6","slug":"yamuna-nagar-mandir-me-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी को कमरे में बंद कर मंदिर से उड़ाया कैश और मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी को कमरे में बंद कर मंदिर से उड़ाया कैश और मुकुट
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : amar ujala
मंगलवार की रात को रादौर में सक्रिय चोर गिरोह के सदस्यों ने कच्चा घाट स्थित लक्ष्मी नारायण धुनीगिर मंदिर से दो दान पात्रों के गल्ले तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए। चोरों ने पुजारी के कमरे को बाहर से बंद करके चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए।
मंदिर के पुजारी कमलेश अवस्थी ने बताया कि मंगलवार की रात को वह अपने कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने उसके कमरे को बाहर से बंद कर दिया। चोरों ने मंदिर में बने सात कमरों के ताले तोड़कर देवी देवताओं के मुकुट व वस्त्र चुरा लिए। वहीं दो गल्लों के ताले तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये से अधिक की दान राशि भी निकाल ली। सुबह पुजारी उठे तो उन्होंने उसने पड़ोस में फोन करके मामले की जानकारी दी। पड़ोसियों ने वहां आकर उनके कमरे का दरवाजा खोला। उल्लेखनीय है कि कच्चे घाट के पास स्थित आदि क्षेत्रपाल नगर खेड़े से भी चोर तीन दिन पहले गल्ला तोड़कर हजारों रुपये चुरा ले गए थे।