{"_id":"5833389a4f1c1bb304b3a8b8","slug":"yamuna-nagar-khel-pratiyogita","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण प्रीत और मेहराज सिंह ने जीती पगड़ी प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करण प्रीत और मेहराज सिंह ने जीती पगड़ी प्रतियोगिता
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
fggf
- फोटो : fgfg
गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु तेग बहादुर महाराज के 24 नवंबर को होने वाली शहीदी से पहले पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्ग में हुई, जिसमें कुल 66 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएसपी अदर्शदीप सिंह मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने पगड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल सरदार सुरमुख सिंह गिल ने कहा कि पगड़ी भारतीय संस्कृति में हमेशा से आन-बान और सम्मान का प्रतीक रही है। पगड़ी की रक्षा के लिए हमारे पुरखों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं। निर्णायक मंडल में सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार डा. एचएस कंग व सरदार जितेंद्र सिंह शामिल रहे।
मौके पर स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह भाटिया व प्रबंधक सरदार देवेंद्र सिंह भाटिया मौजूद रहे।
जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के छात्र करणप्रीत सिंह ने जीती। संत निश्चल सिंह पब्लिक के छात्र परमजीत सिंह ने दूसरा तथा गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के छात्र गुरनाम सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता में संत निश्चल सिंह पब्लिक के छात्र मेहराज सिंह ने पहला व जसकीरत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। एमएलएन स्कूल के छात्र जितेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।