{"_id":"582de8ea4f1c1b5636900655","slug":"yamuna-nagar-e-chalan-se-pement","type":"story","status":"publish","title_hn":"...अब मौके पर ही भर सकेंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...अब मौके पर ही भर सकेंगे चालान
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चालान के भुगतान के लिए लोगों को न पुलिस लाइन जाने की जरूरत होगी और न देरी पर कोर्ट ही जाना पड़ेगा। चूंकि यातायात पुलिस को ई-चालान मशीनें मुहैया करा दी गई हैं, जिसकी मदद से वाहन चालक द्वारा मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जाएगा। इससे लोगों के धन व समय दोनों की बचत हो सकेगी वहीं, यातायात पुलिस को भी लंबी कागजी कार्रवाई से नहीं गुरजना होगा। बता दें कि फिलहाल जिला यातायात पुलिस को ऐसी दो मशीनें ही मुहैया कराई गई हैं। गुरुवार को यातायात थाना प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मशीन की मदद से कई वाहन चालकों के नियमों की अवहेलना करने पर चालान किए और मौके पर ही उनका भुगतान कर लिया गया। आसपास के लोगों ने ई-चालान मशीन से चालान व उसके भुगतान की प्रणाली का सराहा। उन्होंने कहा कि तुरंत चालान का भुगतान हो जाने से पहले की तरह कई किलोमीटर दूर पुलिस लाइन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही किसी प्रकार की लाइन में लग इंतजार करना होगा। कई बार पुलिस लाइन में समय पर चालान का भुगतान न किए जाने पर कोर्ट जाना पड़ता है, किंतु अब ई-चालान मशीन से मौके पर ही भुगतान हो जाने से लोग इससे भी बच सकेंगे।
ऐसे करेगी ई-चालान मशीन काम
ईं-चालान मशीन एक सिम के जरिए चलेगी और इंटरनेट से जुड़ी होगी। साथ ही सीधे परिवहन की साइट से कानेक्ट होगी। मशीन में वाहन का नंबर भरते ही मशीन की स्क्रीन पर वाहन चालक का पूरा डाटा आ जाता है। यदि कोई यातायात नियम की अवहेलना कर रहा है तो यातायात पुलिस द्वारा उसे पकड़ कर उसके कागजात मशीन में फीड़ करने होंगे और उसके हस्ताक्षर भी मशीन पर ही हो जाएंगे। इसके बाद वाहन चालक का नाम-पता लिखकर तुरंत मशीन के अंदर से रसीद प्रिंट होकर आएंगी। जो नियम व्यक्ति ने तोड़ा है, उससे संबंधित चालान के पैसे पुलिस को तुरंत देने होंगे। इसके बदले में चालान की रसीद भी मिलेगी।
दो ई-चालान मशीने आई हैं। गुरुवार को इसके जरिए चालान व उनके भुगतान किए गए। यदि किसी के पास चालान भुगतने के लिए नकदी नहीं है तो मशीन पर स्वैप कर क्रेडिट व डेबिट कार्ड द्वारा भी चालान का भुगतान हो सकता है।
विज्ञापन
निर्मल सिंह, प्रभारी, थाना यातायात।