{"_id":"58090ebb4f1c1b10307042d3","slug":"yamuna-nagar-dokan-semple-jari","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंपलिंग अभियान जारी, बिलासपुर व रादौर में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंपलिंग अभियान जारी, बिलासपुर व रादौर में हुई कार्रवाई
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
f
- फोटो : f
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग का सेंपलिंग अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। विभागीय टीमों द्वारा बिलासपुर व रादौर में मिठाई की दुकानों पर सैंपल भरे गए, जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेज दिया गया है।
बिलासपुर के मुख्य बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दुकान में पहुंचकर सैंपल भरे। स्वास्थ्य विभाग की टीम जैसे ही बिलासपुर बाजार में पहुंची तो दुकानदरों में हड़कंप मच गया। शिव चौक, अग्रसैन चौक, छोटा बस स्टैंड, मुख्य बाजार स्थित हलवाई, परचुन, दूध की डेयरी करने वाले सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए।
टीम ने मुख्य बाजार स्थित एक दुकान में पहुंचकर करीब पौने घंटे सेंपलिंग की कार्रवाई की। टीम के सदस्य डॉ. वीके जैन डिप्टी सिविल सर्जन यमुनानगर, प्लानिंग ऑफिसर सचिन परूथी ने बिलासपुर की मेन मार्केट स्थित हलवाई की दुकान से खोया व पनीर के सैंपल लिए। सिविल सर्जन जैन ने बताया कि आज उनकी यह रूटीन चैकिंग थी। त्योहरों के सीजन को देखते हुए उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आज जो सैंपल लिए हैं, उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
रादौर में दो हलवाई की दुकानों पर सैंपलिंग
रादौर। रादौर के बाजार में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो हलवाइयों की दुकान से नमकीन, बर्फी, पेठा आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने की सूचना के बाद गुरुवार को शहर की लगभग सभी खाद्य पदार्थों की दुकानें दिनभर बंद रहीं। दुकानदारों में छापामारी को लेकर दिनभर हड़कंप की स्थिति रही। उधर, विभाग की कार्रवाई का समाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. प्रेम सिंह, श्रीराम कटारिया, सुनील शर्मा शामिल रहे।