फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, digri,mili

450 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, digri,mili
g - फोटो : yamuna nagar
जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुुभारंभ कमिश्रर एवं सचिव हरियाणा तकनीकि शिक्षा विभाग अनिल मलिक व चेयरमैन सेठ अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। दीक्षांत समारोह में 450 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कमिश्नर मलिक ने कहा शिक्षा सभी क्षेत्रों में ज्ञान का प्रसार करने में सक्षम है। आज के आधुनिक व तकनीकी युग में युवाओं को अपनी जीवनशैली से ऊपर ध्यान देना चाहिए। यह उतना ही जरूरी है, जितना की तकनीकि ज्ञान प्राप्त करना। योगा और व्यायाम को जीवन का अभिन्न अंग बनाए। राष्ट्र, समाज व मानव पक्षों की प्रगति आधुनिक शिक्षा द्वारा ही संभव है। शिक्षा का मतलब डिग्री प्राप्त करना ही नहीं बल्कि मानव मूल्यों, राष्ट्रीय धरोहर व सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखना ही उसका मूलमंत्र है। सेठ अशोक कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिग, अप्लाइड इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को गोल्ड मेडल दिए गए है। संस्थान द्वारा विद्यार्थी तान्या, यशस्वी व आयुषी को 21 हजार रुपए प्रति व्यक्ति नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का मंच संचालन रजिस्ट्रार ईश्वर अग्रवाल ने किया। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग व महासचिव डॉ. रमेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। मौके पर डॉ. संजीव गर्ग, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. आरएस चौहान, पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, अनिल बुद्धिराजा, विवेक शर्मा, सुभाष खुर्दबन, ईश्वर गर्ग, जसविंद्र लालर, दिनेश बंसल सीए, बालकृष्ण प्रिंसिपल, राजबीर चौहान व पिंकी तंवर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed