{"_id":"583336e94f1c1b9f71b3993e","slug":"yamuna-nagar-dc-signacher-rupies","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी से साइन करवा कर लाए तो मिल गई पूरी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी से साइन करवा कर लाए तो मिल गई पूरी रकम
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
s
- फोटो : s
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह के लिए लोगों को उनके खाते से पर्याप्त रकम मिलनी शुरू हो गई है। सोमवार को कैंप स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में अपने पिता के साथ आए एक युवक को एक लाख रुपये मिले। शर्मा कालोनी निवासी चेतन शर्मा के बेटे आशीष की 23 नवंबर को शादी है। आशीष अपने पिता के साथ सोमवार को बैंक पहुंचा।
उसके पिता के खाते से एक लाख 10 हजार रुपये जमा थे, जिसे वह निकलवाने आए थे। इसके लिए वह एफिडेविट व शादी का कार्ड लेकर आए थे। बैंक मैनेजर ने उन्हें डीसी से साइन करवाकर लाने को कहा। पिता-पुत्र डीसी कार्यालय पहुंचे और वहां से साइन करवाकर लाए। इसके बाद बैक मैनेजर से उनके खाते में जमा एक लाख 10 हजार रुपये निकलवाकर दे दिए।
-इनके घर भी शादी पर नहीं मिली पूरी रकम-
कुछ बैंकों में कैश की किल्लत के चलते लोगों को शादी समारोह के लिए भी पर्याप्त रकम नहीं मिल पा रही है। कैंप स्थित सिंडिकेट बैंक में सोमवार को लोगों को पूरी रकम नहीं मिल पाई। जम्मू कालोनी निवासी गुड्डी देवी के लड़के की 8 दिसंबर को शादी है। उसके खाते में 70 हजार रुपये जमा है। वह सिंडिकेट बैंक में यह रकम निकलवाने आई थी, लेकिन बैंक में कैश काफी कम होने के कारण उसके खाते से सिर्फ 10 हजार रुपये ही निकल पाए। गुड्डी देवी ने बताया कि वह अपने खाते से रकम निकलवाने के लिए चार-पांच बार बैंक आ चुकी है।
विज्ञापन
वहीं वीना नगर निवासी सुरेंद्र पाल के लड़के की शादी 25 नवंबर को है। उसके खाते में 35 हजार रुपये जमा है, जिसे निकलवाने के लिए वह सुबह सात बजे बैंक आया था। एक बजे उसका नंबर आया तो उसे सिर्फ 10 हजार रुपये मिले। बाकी रकम के लिए बैंक कर्मचारी ने अगले सप्ताह आने को कहा। सुरेंद्र पाल को चिंता सता रही है कि व शादी के लिए जरूरी खरीददारी कैसे करें। कैंप निवासी रामवती की बेटी की शादी 26 नवंबर को है। सिंडिकेट बैंक के उसके खाते में 55 हजार रुपये जमा है। वह रकम निकलवाने के लिए तीन बार बैंक आ चुकी है। उसे अब तक 20 हजार रुपये ही मिल पाए।