फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, bazar,karvai

जहां दिखा अतिक्रमण वहीं कार्रवाई कर जब्त किया सामान, दी चेतावनी

Wed, 05 Apr 2017 12:04 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Wed, 05 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, bazar,karvai
c - फोटो : yamuna nagar
शहरी सड़कों पर बिछे अतिक्रमण के जाल से होने वाले जाम और हादसों से निजात मिलती दिख रही है। चूंकि नगर निगम ने अतिक्रमण की समस्या का जड़ से खत्म करने को कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लगातार छठें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए नगर निगम ने ट्रैफिक विभाग के सहयोग से मंगलवार को जगह-जगह सरप्राइस के तौर पर कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के आगे अतिक्रमण के रूप में पड़े सामान को जब्त कर लिया गया वहीं, दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम की मानें तो शहर में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को मद्देनजर रख दुकानदारों को पहले ही चेताया जा चुका है। बावजूद इसके जिन दुकानदारों द्वारा अब भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, उन पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुका है। इसी के तहत ट्रैफिक विभाग के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को लगातार छठें दिन भी नगर निगम सचिव अजय वालिया व सनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नेन, थाना यातायात प्रभारी निर्मल सिंह, एसआई देवेंद्र सिंह शर्मा की अगुवाई में शहर में जगह-जगह सरप्राइस चेकिंग की गई। इस दौरान टीम को जहां भी अतिक्रमण दिखाई दिया, वहीं कार्रवाई की गई। टीम ने रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। मार्ग के दोनों ओर दुकानों के आगे फुटपाथ पर दुकानदारों का काफी सामान पड़ा मिला, जिसे टीम ने देखते ही जब्त कर लिया। जैसे ही टीम में शामिल कर्मचारियों द्वारा सामान को उठाकर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में डाला जाने लगा, तभी अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और उन्होंने दुकानों के आगे रखा सामान सिमेटना शुरू कर दिया। टीम ने फुटपाथ व सड़कों किनारे तक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के सामान को जब्त कर उन्हें दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पॉश एरिया भी अतिक्रमण की चपेट में
रेलवे रोड के साथ टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड, मीराबाई बाजार समेत पॉश एरिया छोटी लाइन व मॉडल टाउन में भी कार्रवाई की। पॉश एरिया में भी काफी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के रूप में सड़कों पर अपना काफी सामान रखा गया था। कई जगह टीम ने जेसीबी की मदद से दुकानों के आगे सड़कों किनारे लगाए गए होर्डिंग्स, बोर्ड उखाड़ दिए, जिन्हें भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अतिक्रमण हटाने बारे चेताने पर भी नहीं माने, सीधे सामान जब्त ही होगी कार्रवाई
नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नेन ने कहा शहर में अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को कई बार चेताया जा चुका है। बावजूद इसके दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है तो उन पर नियमानुसार सामान जब्त करने की कार्रवाई होगी। निगम की ओर से लगातार छठें दिन रेलवे रोड, मॉडल टाउन, छोटी लाइन, वर्कशॉप रोड व मीराबाई बाजार में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि फुटपाथ पर राहगीर व सड़कों पर ट्रैफिक का आवागमन सही प्रकार से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed