फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, ajapa,virodh

प्लाईवुड फैक्ट्री के विरोध में आजपा का प्रदर्शन

Fri, 31 Mar 2017 12:20 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Fri, 31 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, ajapa,virodh
c - फोटो : yamuna nagar
जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी में प्लाईवुड फैक्ट्री के विरोध में निवासियों ने आम जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने फैक्ट्री के खिलाफ शिकायत करने पर भी कार्रवाई न किए जाने के विरोध में नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सीटीएम भारतभूषण कौशिक को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रीन विहार कॉलोनी के दर्जनों लोग आम जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रभजीत सिंह लक्की के नतृत्व में लघु सचिवालय में एकत्रित हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रभजीत सिंह लक्की ने कहा जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी में प्लाइवुड फैक्ट्री नियमों को दरकिनार कर लगा दी गई है। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की। पहली शिकायत वर्ष-2015 में की गई। आरोप है शिकायत पर अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बजाए फैक्ट्री मालिक से मिलीभगत कर फैक्ट्री लगने दी। लोगों ने शिकायत सीएम विंडो पर दी। सीएम विंडो की शिकायत पर नगर निगम अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने झूठी रिपोर्ट बनाकर भेज दी। संजीव कुमार ने आरोप लगाते कहा अधिकारियों ने खुद ही फर्जी साइन किए और आसपास के लोगों से भी झूठी गवाही करा ली। उनका कहना है रिहायशी एरिया में फैक्ट्री लगने से लोगों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। रात के समय फैक्ट्री चलती है और इसके शोर से लोग सो नहीं पाते हैं वहीं, इससे वायु प्रदूषण भी फैल रहा है। इससे लोगों को बीमारी होने का डर सता रहा है। इस संबंध में कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलोनी निवासियों के साथ आजपा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के बाद सीटीएम भारतभूषण कौशिक को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम विंडो का मजाक बना रहे अधिकारी
आजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रभजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, बिटटू राणा, तुषार, कमल, योगेश शर्मा, विक्रम, अखिलेश और सतनाम सिंह ने कहा सीएम विंडो का अधिकारियों ने मजाक बना दिया है। एक तो शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, उस पर शिकायतों की झूठी रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। कहा सीएम विंडो के नाम पर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जिसके खिलाफ शिकायत होती है, अधिकारी उसी का साथ देने लग जाते हैं। उनका आरोप है आरोपी से अधिकारी पैसे लेकर झूठी रिपोर्ट बनाते हैं। ग्रीन विहार कॉलोनी के लोगों की शिकायत में भी ऐसा ही हुआ है। सीएम को इसकी जांच करानी चाहिए, अगर झूठी रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो आजपा कार्यकर्ता फिर से सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed