{"_id":"580a628a4f1c1b716b706248","slug":"yamuna-nagar-accident-tow-ded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक और बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक और बुजुर्ग की मौत
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मॉडल टॉउन करेडा निवासी फतेह सिंह ने बताया कि उसका 62 वर्षीय भाई प्रेम पाल साइकिल पर गांव जठलाना गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों ने उसे तुरंत नाहरपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान प्रेम पाल ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा के परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई फतेह सिंह के बयान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ट्रक क्लीनर की मौत :
उत्तर प्रदेश से ट्रक चालक के साथ लड़की लेकर आए क्लीनर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा यमुनानगर लक्कड़मंडी के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार बाइक चालक ने क्लीनर को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के भुजपुरी निवासी 23 वर्षीय सुनील बिजनौर की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। सुनील बिजनौर से लड़की लेकर ट्रक चालक के साथ यमुनानगर लक्कड़ मंडी आया था। नेशनल हाईवे स्थित 73 स्थित लड़की मंडी में ट्रक साइड पर खड़ा करके क्लीनर सुनील ट्रक से उतर गया। जब सुनील सड़क पार करने लगा, तो वहां से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे सुनील सड़क से दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।