फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ya

वसर्जन की पाबंदी के बाद असमंजस में श्रद्धालु, घरों में स्थापित हैं गणपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ya
कोरोना वायरस के चलते इस बार प्रशासन ने गणपित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम पर भी रोक लगा दी है। विसर्जन के दौरान होने वाली भीड़ को लेकर यह रोक लगाई गई है। वहीं इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन के आदेश के बाद श्रद्धालु असमंजस में हैं। चूंकि प्रशासन का यह आदेश गणेश चतुर्थी के दिन मूर्ति स्थापना के बाद जारी किया गया है। आदेशों से पूर्व लोग घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर चुके हैं। अब पाबंदी लगने से श्रद्धालु परेशान हैं कि वे विसर्जन किस प्रकार करें। चूंकि धार्मिक मान्यता अनुसार चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को विदा करना होता है। दस दिन से ज्यादा मूर्ति घर व अन्य पूजन स्थान पर नहीं रखी जा सकती है। विसर्जन की रोक के साथ ही ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा। यह आदेश श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

मॉडल कॉलोनी निवासी महेंद्र पाराशर ने बताया कि उन्होंने चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति घर पर स्थापित की थी। चूंकि उस समय प्रशासन व सरकार की ओर से सामूहिक कार्यक्रम पर पाबंदी थी। लेकिन घरों में मूर्ति स्थापना और विसर्जन न करने के आदेश नहीं थे। लेकिन अब स्थापना के बाद वे मूर्ति विसर्जित किस प्रकार करेंगे।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क कॉलोनी में जगदीश दत्ता ने बताया कि उन्होंने भी घर पर मूर्ति स्थापना की है। स्थापना के बाद विसर्जन पर रोक लगाना सही नहीं है। जो श्रद्धालु स्थापना कर चुके हैं वे मूर्ति विसर्जित कैसे करें। यह आदेश पहले दिए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन में दी जाए छूट
शहरवासी रितिक, दीपक, रमन, किशोर, मोहित, शोभित, रामप्रकाश, राजकुमार, यश, सुनीता, रमा, प्रभा, सुरभि, वैभवी ने कहा कि उनकी धार्मिक आस्था पर रोक लगाना उचित नहीं है। प्रशासन को घाट पर विसर्जन के लिए विशेष प्रबंध करने चाहिए। वहीं इसके लिए विशेष नियम बनाकर इसमें छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed