फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   XEN and Lineman of Electricity Corporation involved in fraud arrested

फर्जीवाड़े में शामिल बिजली निगम का एक्सईएन व लाइनमैन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
XEN and Lineman of Electricity Corporation involved in fraud arrested
यमुनानगर। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और भत्तों में हुए फर्जीवाड़े के आरोप में पानीपत सीआईए-टू ने बिजली निगम यमुनानगर के एक्सईएन कुलवंत सिंह, छछरौली सब डिवीजन के लाइनमैन सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पानीपत सीआईए-टू की टीम गाड़ी में बिठाकर साथ ले गई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पानीपत सीआईए-टू की टीम वीरवार सुबह ही यमुनानगर पहुंच गई थी। टीम सीधे एक्सईएन यमुनानगर कार्यालय में पहुंची, जहां कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एक्सईएन को लेकर टीम बिजली निगम के एसई कार्यालय में भी आई। यहां निगम के कई अधिकारियों ने गिरफ्तारी न करने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। इसके बाद एक टीम छछरौली सब डिवीजन में कार्यरत लाइनमैन सोनू को गिरफ्तार करने चली गई। दोपहर बाद दोनों को साथ लेकर टीम पानीपत रवाना हो गई। एक्सईएन और लाइनमैन की गिरफ्तारी दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। इससे पहले सीआईए की टीम बिलासपुर डिवीजन के एक्सईएन नीरज कुमार को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

----------
1093 लोगों के खाते में भेजे गए 49.29 करोड़ रुपये
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और भत्तों में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद बिजली निगम ने जगाधरी डिवीजन का वर्ष 2018 से 2022 तक का ऑडिट कराया था। इसमें पता चला कि चार साल में ही निगम के कर्मचारियों ने करीब 49.29 करोड़ रुपये 1093 ऐसे लोगों के खातों में जमा कराए, जिनका बिजली निगम से कोई लेना-देना नहीं था। यह राशि सेवानिवृत्त हो चुके बिजली निगम के कर्मचारियों की पेंशन व अन्य फंड से संबंधित थी। जिन लोगों के खातों में रुपये जमा होते थे, उन्हें थोड़ा बहुत कमीशन देकर बाकी रुपये हड़प लिए जाते थे। जब यह घोटाला हुआ तब कुलवंत सिंह जगाधरी डिवीजन के एक्सईएन थे। बाद में उनका तबादला यमुनानगर हो गया था। इसके अलावा एक्सईएन संजीव गुप्ता भी इसमें संलिप्त पाए गए हैं। संजीव गुप्ता काफी पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एक्सईएन और लाइनमैन को साथ ले गई पुलिस : राजेंद्र कुमार
बिजली निगम के एसई राजेंद्र कुमार का कहना है कि पानीपत सीआईए-टू की टीम यमुनानगर आई थी। वह एक्सईएन कुलवंत सिंह और लाइनमैन सोनू को साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि 49 करोड़ रुपये से अधिक का गबन चार साल के ऑडिट में मिला है। अब बिजली निगम ने 2016-17 व 2017-18 का भी ऑडिट कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed