फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wrong thing done to the woman by keeping her in a rented room for five months

पांच माह तक किराये के कमरे में रखकर महिला से किया गलत काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Wrong thing done to the woman by keeping her in a rented room for five months
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला को किराये के कमरे में पांच माह तक रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि गलत काम करने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में छप्पर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी 2012 में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। शादी से उसके पास दो लड़के हैं। करीब एक साल से उसकी अपने पति से अनबन चल रही है। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए जगाधरी अदालत में केस डाला है। आरोपी अंकित उसका पड़ोसी है। उसका उनके घर आना जाना था। आरोपी ने उसे कहा था कि जब उसका तलाक हो जाएगा तो वह उससे शादी कर लेगा और उसके बच्चों का भी खर्च उठाएगा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसे जगाधरी की विजय नगर कॉलोनी में ले गया। जहां आरोपी ने किराये का कमरा लेकर उसमें उसे रखा और शादी का झांसा देकर पांच माह तक संबंध बनाता रहा। अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर वहां से फरार हो गया। किसी को कुछ बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सो रही महिला से छेड़खानी
साढौरा। क्षेत्र के एक गांव में बरामदे में चारपाई पर सो रही महिला से युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 20 जुलाई को वह अपने बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। अलसुबह करीब पांच बजे उनके गांव का ही युवक कमल कुमार उनके घर पर नशे में धुत होकर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पहले तो उसने उसे अपना पति समझा, लेकिन जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो वह आरोपी कमल निकला। जब उसने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसके कमीज का बटन टूट गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग कर एक घर में छिप गया और उन पर पत्थर व ईंट के टुकड़े फेंकने लगा। जब आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी कमल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed