फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wrestlers are being trained in Ajitpur Kalan...names have shone at the state and national level too

Yamuna Nagar News: अजीतपुर कलां में तैयार हो रहे पहलवान...राज्य व राष्ट्र स्तर पर भी चमके नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers are being trained in Ajitpur Kalan...names have shone at the state and national level too
यमुनानगर। बिलासपुर खंड के अजीजपुर कलां में चल रहे अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करने वाले कई खिलाड़ी जिले से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम चमका चुके हैं। यहां के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर और दस खिलाड़ी राज्य स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा 30 खिलाड़ी जिला स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके हैं। सभी का सपना देश के लिए खेलने व पदक जीतने का है, जिसके लिए अखाड़े में सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव में वर्ष 2021 से चल रहे अखिल शर्मा पहलवान अखाड़े से एक के बाद एक कुश्ती के नए खिलाड़ी मिल रहे हैं। यहां 24 वर्षीय निखिल शर्मा ने पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान से स्पोर्ट्स परफॉरमेंस एनेलाइस का डिप्लोमा किया है। वे खुद भी खेल में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। निखिल ने बताया कि शुरू में अखाड़े में 20 खिलाड़ी थे, जिनकी मौजूदा समय में संख्या दोगुना है। जिन्हें खेल की हर तकनीक बारे बताया जाता है। उनके मार्गदर्शन के साथ खिलाड़ियों की मेहनत व उनके अभिभावकों के सहयोग से कई खिलाड़ी जिला, राज्य, राष्ट्र स्तर पर पदक जीत लाए हैं। जनवरी-2024 से अखाड़े में हॉस्टल भी शुरू कर दिया है, जिससे खिलाड़ी यहीं रहकर पूरा फोकस खेल पर बना सकें।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed