{"_id":"61c232473119d05a2a3284a3","slug":"workers-unions-support-the-strike-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl935264106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल को कर्मचारी संगठनों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल को कर्मचारी संगठनों का समर्थन
विज्ञापन
अनाजमंडी में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रही। लघु सचिवालय के सामने स्थित अनाजमंडी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौढे, खंड प्रधान जोत सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के राज्य सचिव विनोद त्यागी, रोशन लाल, सुरजीत सिंह हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे।
प्रदर्शन की अगुवाई कर्मो देवी ने की। इस दौरान संगठन की नेताओं ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण ट्रैक का काम ऑनलाइन करवा करवा रही है, 10वीं व 12वीं पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है। इसलिए यह ऑनलाइन काम न करके पहले की तरह ही रजिस्टर पर ही करवाना चाहिए। कंप्यूटर पर किया जाने वाला काम गलत होने पर सुधार की गुंजाइश नहीं रहेगी, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को ही दोषी ठहराया जाएगा।
जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन महिलाओं से उनका रोजगार छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, कर्मचारी का मिलने तक कार्यकर्ता को 24000 व सहायक को 16000 रुपये न्यूनतम वेतनमान, 2018 में मुख्यमंत्री की घोषणाएं लागू करने, महंगाई की तमाम किश्तें मानदेय में जोड़कर देने, महंगाई भत्ते का बकाया एरियर देने, प्रधानमंत्री की 2018 में की घोषणा अनुसार 1500 व 750 रुपये बढ़ोतरी एरियर सहित देने, कार्यकर्ता को पांच लाख व सहायक को तीन लाख रुपये का सेवानिवृत्ति लाभ व सेवानिवृत्ति पर पेंशन देने सहित अन्य मांगें मानने तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर दीपमाला, सपना, सुनीता करहेड़ा, करमजीत, रजनी, दयावती, रानी नागरपुर, सुलोचना, किरण, लता, पुष्पा, पूनम, भागो देवी, नीलम, संतोष, संभोली आदि उपस्थित रहीं।