फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Workers should gather for the Lok Sabha elections from now: Dhankhar

लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता : धनखड़

Sun, 23 Apr 2023 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Apr 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Workers should gather for the Lok Sabha elections from now: Dhankhar
जगाधरी। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से अपनी पूरी तैयारी में लग जाना चाहिए। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में कही।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष जिला कार्यालय के उद्घाटन के बाद शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक ले रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की महत्वपूर्ण इकाई शक्ति केंद्र प्रमुख हैं। शक्ति केंद्र प्रमुख को अधीन सभी बूथों को जीतने की रणनीति बनानी है। बूथ प्रबंधन करना है। मतदाता सूची के हर पन्ने पर अंकित वोटों की पहचान करनी है, प्रत्येक पन्ने पर पन्ना समिति बनानी है, प्रत्येक पन्ना समिति में कम से कम 3-4 सदस्य बनाने हैं। मुख्य मतदाताओं से संपर्क करना है। लोगों को सरकार व भाजपा संगठन की नीतियों से अवगत करवाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन योजना, बीपीएल राशन कार्ड, निशुल्क कोविड वैक्सीन देकर कीर्तिमान बनाया है। आज तक किसी सरकार ने यह नहीं किया। भाजपा राष्ट्रवादी सोच रखने वाली पार्टी है, भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख, त्रिदेव, पन्ना प्रमुख, मंडल कार्यकारिणी सदस्य ,जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सभी अभी से तैयारियों में जुट जाएं और भाजपा को विजयी बनाने में पूरी मेहनत से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पन्ना प्रमुख की संख्या को पन्ना समिति में बदलकर बढ़ाना है। भाजपा के एक-एक शक्ति केन्द्र प्रमुख के ऊपर हजारों वोटों का दायित्व है, शक्ति केंद्र प्रमुख को एक एक वोट पर बारीकी से नजर रख कर उसका भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, शिक्षामंत्री कंवरपाल, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान, जिला परिषद चेयरमैन रमेश कुमार, चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व विधायक करण देव कांबोज, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed