फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   worker protest

सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी, की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
worker protest
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों का नौकरी पाने के लिए 20वें दिन भी धरना जारी रहा। वीरवार को कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रामा सेंटर के सामने चल रहे धरने की अध्यक्षता स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुमित ऋषि की। धरने का संचालन जिला सचिव नरेश कुमार ने किया। इस दौरान समर्थन में सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सोढे व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी जिलों में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों के समर्थन में रोष सभाएं की गई। जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय पंचकूला पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महानिदेशक ने एसकेएस प्रतिनिधिमंडल से बातचीत। यहां महानिदेशक ने विश्वास दिलाया कि वह 27 मई को सभी सिविल सर्जन को वे फोन कर हटाए गए सभी कर्मचारियों को वापिस ड्यूटी पर लेने के कड़े निर्देश देंगे। वहीं आदेश न मानने वाले ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा धरने पर पहुंचे नगरपालिका शाखा सचिव प्रवेश परोचा, सह सचिव संजय कुमार, बिजली विभाग के नेता ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, अध्यापक संघ के जिला प्रधान राकेश धनखड़, उपप्रधान प्रीतम बालियान, संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कर्मचारियों की सेवाओं को बहाल करो। अन्यथा कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे। मौके पर नरवेश शर्मा, कमल, प्रदीप,सुषमा, शबनम, मीनाक्षी, शोभित, शशि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed