फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Worker dies after falling from lift crane in factory

Yamuna Nagar News: फैक्टरी में लिफ्ट क्रेन से गिरकर श्रमिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from lift crane in factory
जडौदा गेट के पास स्थित फैक्टरी में काम करते समय लिफ्ट क्रेन से नीचे गिरकर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गांव कालाखेड़ा निवासी 36 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई। मृतक यहां जडौदा गेट कॉलोनी में रहता था। मृतक के परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

करीब छह साल पहले उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गांव कालाखेड़ा निवासी राजेंद्र जगाधरी में आया था। यहां वह जडौदा गेट कालोनी में रह रहा था। वह करीब पांच वर्ष से फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार की सुबह वह फैक्टरी में कार्य कर रहा था। जब वह लिफ्ट क्रेन पर कार्य कर रहा था। तभी क्रेन से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसे गंभीर चोट लगी। तुरंत उसे साथी मजदूर जगाधरी के सिविल अस्पताल में लेकर गए। जहां से उसे ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का पता लगते ही मजदूर एकत्र हो गए। मृतक के भाई सतेंद्र ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर बाद में फैक्टरी मालिक अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बात की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया। शहर जगाधरी प्रभारी जनकराज का कहना है कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed